Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'इन कार' के पोस्टर में बंदूक की नोक पर ऋतिका सिंह

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ritika Singh, InCar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Feb 2023

Last updated on: Feb 16, 2023, 00:00 IST

आगामी थ्रिलर फिल्म 'इन कार' के निमार्ताओं ने गुरुवार को फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया। फिल्म, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ऋतिका सिंह हैं, सच्ची घटनाओं पर आधारित है और यह एक कॉलेज गर्ल की जीवन यात्रा को दिखाती है कि कैसे और किन परिस्थितियों में वो जिंदा रहने के लिए संघर्ष करती है। 

दिलचस्प पोस्टर में ऋतिका सिंह, मनीष झांझोलिया, संदीप गोयत, सुनील सोनी और ज्ञान प्रकाश हैं। ऋतिका को एक कार के अंदर बैठे दिखाया गया है जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसे बंदूक की नोक पर पकड़ कर रखा गया है। 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली ऋतिका को निर्देशक सुधा कोंगारा प्रसाद ने सुपर फाइट लीग के एक विज्ञापन में देखा था। 

अभिनेत्री ने बाद में द्विभाषी फिल्म 'साला खडूस' में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दिया, जिसमें आर. माधवन भी थे। राज कुंद्रा के माध्यम से निमार्ताओं ने उनसे संपर्क किया और फिर फिल्म में उन्हें कास्ट किया। 'इन कार' का निर्देशन और लेखन हर्षवर्धन ने किया है।

इनबॉक्स पिक्च र्स द्वारा प्रस्तुत और अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी द्वारा निर्मित, यह फिल्म 3 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ritika Singh , InCar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD