Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के लिए 5जी सेवा का शुभारंभ किया

तकनीकी संस्थानों में आरंभ होंगे आधुनिक तकनीक आधारित नवाचार पाठ्यक्रम

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां से हिमाचल प्रदेश में जियो कंपनी की 5जी सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने जियो और प्रदेशवासियों को 5जी सेवा शुरू होने की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि यह सेवा संचार के क्षेत्र में प्रदेश के लिए मील पत्थर साबित होगी क्योंकि वर्तमान में प्रदेश का हर तीसरा व्यक्ति इंटरनेट सेवा का उपयोग कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5जी सेवा का विस्तार प्रदेश की संचार अधोसंरचना को सुदृढ़ करेगा। इससे विशेषकर विद्यार्थियों, उद्यमियों व पेशेवरों को बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अधिकाधिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम जी के समय में शुरू की गई लैंडलाईन सेवाओं के पश्चात दूरसंचार क्षेत्र में 2जी सेवा से लेकर अब तक अभूतपूर्व परिवर्तन आए हैं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की पर्यटन, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित फ्लैगशिप परियोजनाओं को गति प्रदान करने में 5जी तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दूरसंचार क्षेत्र में आई क्रांति स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों तथा सभी छः चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व स्तरीय तकनीक शुरू करने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सरकार शिक्षा क्षेत्र में भी आवश्यक परिवर्तन कर रही है। 

अगले शैक्षणिक स्तर से तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों में रोबोटिक्स, ब्लाक चेन तकनीक, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग-डाटा साईंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग जैसे पाठ्यक्रम आरंभ किए जाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे। इसके कार्यान्वयन के लिए प्रदेश सरकार ने 20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

कोरोना महामारी के दौरान इंटरनेट सेवाओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अनुभव प्रदान किए तथा उनकी सीखने की क्षमताओं को भी बढ़ाया। वर्तमान में आनलाइन प्लेटफार्म विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने का अभिन्न अंग बन गया है।मुख्यमंत्री ने कंपनी को जिला मुख्यालय स्तर पर भी 5जी अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए कहा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इससे पहले, जियो कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (नार्थ इंडिया) कपिल आहूजा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अवगत करवाया कि कंपनी प्रथम चरण में शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और नादौन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 5जी सेवाएं और इस वर्ष के अंत तक अन्य शहरों में भी 5जी सेवाएं उपलब्ध करवाएगी।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चैहान, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और रिलायंस जियो के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD