Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय द्वारा राज्य भर में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली जल्द की जाएगी शुरू

एच.एम.आई.एस. राज्य में स्वास्थ्य सेवा के मानक को ऊँचा उठाने में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका; पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी

Health, Medical Education and Research, MER, Hospital Management Information System, HMIS, Alaknanda Dayal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान और चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की सोच के अनुसार विश्व स्तरीय स्वास्थ्य ढांचे को सुनिश्चित बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (एम.ई.आर.) अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एच.एम.आई.एस.) को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

इसके साथ ही राज्य के सभी जि़लों में टैली-कंस्लटेशन सेवाओं तक पहुँच का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। इसमें इन्वेंट्री और पेशेंट डैशबोर्ड होगा, जिस तक सचिव की पहुँच होगी जबकि मंत्री द्वारा इसकी निगरानी की जाएगी।इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए एम.ई.आर. के सचिव अलकनन्दा दयाल ने आज सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सम्बन्धित अस्पतालों के प्रतिनिधियों और एन.आई.सी. के प्रतिनिधियों के साथ ई-अस्पताल और अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणालियों को लागू करने सम्बन्धी विचार-चर्चा करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की। 

बेठक के दौरान राज्य के अस्पतालों में दवा और सूची प्रबंधन जैसी सेवाओं में सुधार संबंधी भी चर्चा की गई।अधिक जानकारी देते हुए सचिव ने बताया कि एच.एम.आई.एस. राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा सुधार साबित होगा, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवा के मानक में महत्वपूर्ण सुधार होने के साथ-साथ जवाबदेही और पारदर्शिता को सुनिश्चित बनाया जाएगा।  

उन्होंने सम्बन्धित एजेंसियों को शुरू में ओ.पी.डी., स्टोर और फार्मेसी इन्वेंट्री कंट्रोल और मरीज़ों की फीडबैक प्रणाली जैसी सेवाओं को कम से कम समय में शुरू करने के निर्देश दिए।सचिव अलकनन्दा दयाल ने अधिकारियों को ज़ोर देते हुए कहा कि परियोजना से सम्बन्धित विभिन्न हितधारकों के दरमियान सुचारू तालमेल को कायम रखा जाए, जिससे इसको निर्धारित समय के अंदर सफलतापूर्वक लागू किया जा सके।  

बैठक में अन्यों के अलावा अतिरिक्त सचिव एम.ई.आर. कम वाइस चांसलर जी.आर.ए.यू. राहुल गुप्ता, डिप्टी सचिव एम.ई.आर. मनरीत राणा, डायरैक्टर एम.ई.आर. कम वाइस चांसलर बीएफयूएचएस डॉ. अवनीश कुमार, रजिस्ट्रार बीएफयूएचएस डॉ. निर्मल समेत चारों मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरीटेंडैंट उपस्थित थे।

 

Tags: Health , Medical Education and Research , MER , Hospital Management Information System , HMIS , Alaknanda Dayal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD