Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आंध्र प्रदेश : गुंटूर में दृष्टिबाधित लड़की की चाकू मारकर हत्या

Crime News, Crime News India, Murder, Andhra Pradesh, Andhra Pradesh News, Guntur Murder
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 13 Feb 2023

Last updated on: Feb 13, 2023, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में सोमवार को एक उपद्रवी ने एक 17 वर्षीय नेत्रहीन लड़की की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आधिकारिक आवास के पास एक इलाके के ताडेपल्ली में हुई। राजू के रूप में पहचाने गए आरोपी ने रविवार को लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया था और जब लड़की ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से की, तो उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसे तंग किया। 

इससे नाराज होकर राजू ने बदला लेने की योजना बनाई। सोमवार को जब नाबालिग लड़की घर में अकेली थी तो राजू ने घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे। खून से लथपथ लड़की को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

लड़की की हत्या कर फरार हुए राजू ने कथित तौर पर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और हमले के समय वह नशे में था, ऐसा संदेह है। पीड़ित परिवार की मांग है कि पुलिस राजू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्र में आपराधिक तत्वों की अवैध गतिविधियों को रोकने में विफल रही है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Murder , Andhra Pradesh , Andhra Pradesh News , Guntur Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD