Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पहला टेस्ट (तीसरा दिन) : भारत की पहली पारी 400 रनों के साथ समाप्त, ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 223 रनों की बढ़त, मर्फी ने झटके सात विकेट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, First Test, India Vs Austarlia, Nagpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 11 Feb 2023

Last updated on: Feb 11, 2023, 00:00 IST

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) में चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 139.3 ओवर में 400 रन पर समाप्त हुई। इस प्रकार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 223 रनों की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक सात विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए थे, जहां रविंद्र जडेजा 66 रन और अक्षर पटेल 52 रन पर खेल रहे थे। 

तीसरे दिन की शुरुआत दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी से की। हालांकि, जडेजा 185 गेदों पर नौ चौके की मदद से 70 रन ही बना पाए और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टी मर्फी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। जडेजा के आउट होने के बाद मोहम्मद शमी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। 

वहीं, पटेल ने भी शानदार बल्लेबाजी की। शमी ने पटेल के साथ 52 रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि, शमी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके और 47 गेंदों पर 2 चौके व तीन छक्कों की मदद से 37 रन ही बना पाए। शमी को भी गेंदबाज मर्फी ने अपनी गेंद पर शिकार बनाया और एलेक्स कैरी के हाथों शमी को कैच आउट कराया। 

शमी के बाद मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए। दूसरी ओर पटेल क्रीज पर बने हुए थे। पटेल ने 84 रन की पारी खेली, इसके लिए उन्होंने 174 गेंदों की मदद ली। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और एक छक्का भी जड़ा, लेकिन गेंदबाज पैट कमिंस ने उनकी पारी का अंत करते हुए भारत का पहली पारी को भी समाप्त किया। 

इस दौरान भारतीय टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 400 रन बनाए और 223 रन की बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम मर्फी ने सात विकेट झटके। कप्तान पैट कमिंस ने दो और नाथन लियोन ने एक विकेट झटका। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में दस विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट और अश्विन ने तीन विकेट झटके थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , First Test , India Vs Austarlia , Nagpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD