Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जनरल शाम सिंह अटारी के गाँव को पंजाब का पहला ‘स्मार्ट गाँव’ बनाया जाएगा : कुलदीप सिंह धालीवाल

अटारी गाँव को 10 लाख रुपए देने का किया ऐलान, हर साल मनाया जाएगा जनरल शाम सिंह अटारी का राज्य स्तरीय समारोह

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अटारी , 10 Feb 2023

Last updated on: Feb 10, 2023, 00:00 IST

राज्य सरकार द्वारा सिख धर्म के महान जनरल शाम सिंह अटारीवाला का 177वां शहादत दिवस आज अटारी समाधि पर पूरी श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय शहादत समारोह के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्य मेहमान और स. जसविन्दर सिंह रमदास हलका विधायक अटारी शामिल हुए।

इस अवसर पर अटारी में पूर्व मंत्री स. गुलज़ार सिंह रनीके, डिप्टी कमिश्नर श्री हरप्रीत सिंह सूदन, एस.डी.एम. स. हरप्रीत सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह सिद्धू, कर्नल हरिन्दर सिंह अटारी ने शहीद शाम सिंह अटारीवाला के तस्वीर पर श्रद्धांजलि भेंट की।

इस अवसर पर जनरल शाम सिंह अटारीवाला को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री स. धालीवाल ने ऐलान किया कि महान जनरल स. शाम सिंह अटारीवाला के गाँव अटारी को पंजाब का पहला स्मार्ट गाँव बनाया जाएगा।

उन्होंने अपने ऐच्छिक फंड में से गाँव को 10 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि स. शाम सिंह अटारीवाला सिख धर्म के महान जनरल हुए हैं, जिनकी शहादत आने वाली नई पीढ़ी के लिए प्रकाश स्थम्भ रहेगी। 

उन्होंने कहा कि शहीद एक परिवार से सम्बन्धित नहीं होते वह पूरी कौम का सरमाया होते हैं। उन्होंने कहा कि स. शाम सिंह अटारीवाला ने 10 फरवरी 1846 को सभरावां की जंग में जिस बहादुरी के साथ अंग्रेज़ी फौजों का मुकाबला कर शहादत का जाम पिया वह अपने आप में मिसाल है। 

स. धालीवाल ने आगे कहा कि पंजाब सरकार इस महान शहीद की शहादत को सजदा करती है, जिन्होंने अपनी जान को देश-कौम के लिए कुर्बान कर दिया। अटारी में समारोह को संबोधित करते हुए स. धालीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने आत्म-सम्मान की ख़ातिर शहादत दी, जिसकी प्रशंसा अंग्रेज़ों ने भी की। 

उन्होंने कहा कि जनरल शाम सिंह अटारीवाला की शहादत आने वाली पीढ़ीयों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी, जिन्होंने अंग्रेज़ हुकूमत को देश से निकालकर ही साँस ली। उन्होंने कहा कि अटारी गाँव को नया रूप दिया जाएगा, जिससे रिट्रीट देखने आने वाले यात्री अटारीवाला की समाधि पर आएं और अपने बच्चों को उनकी शहादत के बारे में बताएँ।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस तरह के समारोहों में बढ़-चढक़र भाग लें और अपने बच्चों को भी इतिहास से अवगत करवाएँ। इसी दौरान ढाडी जत्थों द्वारा शहीद की याद में गाथाऐं भी गाईं।अटारी समाधि में करवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालकर धार्मिक दीवान सजाए गए। 

कीर्तनी सिहों ने गुरू-यश गान किया और ढाडी जत्थों ने जनरल शाम सिंह अटारीवाला के जीवन और उनकी शहादत का वृतांत संगतों के साथ साझा किया। बड़ी संख्या में लोगों ने अटारी में पहुँच कर महान जनरल शाम सिंह को श्रद्धासुमन भेंट किए। इस अवसर पर स. धालीवाल द्वारा वहां स्थित संग्रहालय का दौरा किया। 

इस अवसर पर उन्होंने स. शाम सिंह अटारीवाला के पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित भी किया।समारोह को संबोधित करते हुए हलका विधायक स. जसविन्दर सिंह रमदास ने कहा कि स. भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब की सरकार हर साल इस दिवस को राज्य स्तरीय तौर पर मनाएगी।

उन्होंने कहा कि हम सबको महान जनरल शाम सिंह अटारीवाला के जीवन से मार्गदर्शन लेने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि महान जनरल शाम सिंह अटारीवाला ने 18 साल की उम्र से ही युद्धों में भाग लेना शुरू कर दिया था और अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव में भी अंजाम की परवाह किए बिना ख़ुद आखिरी हमले का नेतृत्व किया और आखिरी साँस तक लड़ते रहे।  

इस अवसर पर अटारीवाला परिवार के मैंबर स. बरिन्दर सिंह, जनरल सचिव श्री हरप्रीत सिंह सिद्धू, बीबा अमितेशवर कौर, बीबा जसप्रीत कौर, बीबा सन्दीप कौर, श्री दिनेश सिंह सिद्धू, ‘आप’ नेता श्री सतपाल सोखी और स्टेज सचिव श्री इन्दरजीत सिंह काहलों के अलावा बड़ी संख्या में गाँव वासी उपस्थित थे।  

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD