Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्कूली बच्चों को दिए जाते मिड डे मील में और अधिक पौष्टिक तत्वों को यकीनी बनाया जाये : डी. पी. रेड्डी

पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग के चेयरमैन ने मिड डे मील स्कीम सम्बन्धी मीटिंग की अध्यक्षीय की

Punjab Admin, School Education Department, MGSIPA, Mid Day meals, D.P. Reddy, Corporate Social Responsibility, Punjab State Food Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Feb 2023

Last updated on: Feb 09, 2023, 00:00 IST

 

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ते बच्चों को मुहैया करवाए जा रहे मिड डे मील में और अधिक पौष्टिक तत्वों को यकीनी बनाने पर ज़ोर देते हुये पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग के चेयरमैन डी. पी. रेड्डी ने कहा कि खाना पकाने के लिए तैनात कुक (रसोइया) की तरफ से अपेक्षित साफ़-सफ़ाई को यकीनी बनाया जाये। 

यहां मगसीपा में स्कूल शिक्षा विभाग के साथ राज्य में मिड डे मील सम्बन्धी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्री रेड्डी ने कहा कि समय-समय पर बच्चों की सेहत जांच करना भी समय की ज़रूरत है। इसके इलावा बच्चों का हैल्थ प्रोफाइल (सेहत सम्बन्धी विवरण) बनाने सम्बन्धी ज़रुरी कदम उठाए जाएँ जिससे बच्चों की तंदरुस्ती के बारे सही मूल्यांकन किया जा सके।

चेयरमैन ने विभाग के अधिकारियों को कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी ( सीएसआर) के अंतर्गत फंडों का प्रबंध करने के लिए भी कहा जिससे आने वाले 6 महीनों में राज्य भर के स्कूलों में विद्यार्थियों को पीने वाला साफ़ पानी मुहैया करवाने के लिए आर. ओ. लगाये जाने को यकीनी बनाया जा सके।

इसके इलावा श्री रेडी ने यह भी कहा कि आयोग की तरफ से मिड डे मील सम्बन्धी बनाई गई लघु फ़िल्म विभाग के एजूसेट प्लेटफार्म पर अपलोड की जाये। उन्होंने कहा कि कुक और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र धुएँ से छुटकारा पाने के लिए प्राप्त स्रोतों के मुताबिक, एग्जास्ट फेन प्रदान किये जाएँ।श्री रेड्डी ने इस सम्बन्ध में अन्य राज्यों द्वारा अपनाएं गए बढ़िया अभ्यासों से सीखने की महत्ता पर ज़ोर दिया।

आयोग की गतिविधियों के बारे जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया की महत्ता पर ज़ोर देते हुये चेयरमैन ने शिक्षा विभाग को आयोग के सोशल मीडिया हैंडलों की पालना करने के लिए कहा जिससे आयोग की अलग-अलग पहलकदमियों के लिए व्यापक पहुँच को यकीनी बनाया जा सके। लोगों की तरफ से सुझाव देने और जागरूकता फैलाने के मद्देनज़र सभी स्थानों पर नोटिस बोर्ड और शिकायत बॉक्स लगाए जाने की भी ताकिद की गई। 

चेयरमैन और सदस्यों ने फील्ड दौरों के अपने तजुर्बे सांझे किये और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तरफ से भरोसा दिया गया कि इसको ध्यान में रखा जायेगा और उचित ढंग से इस पर अमल किया जायेगा।इस मौके पर अन्यों के इलावा ए. के. शर्मा, आईआरएस (सेवामुक्त), प्रीति चावला, इंद्रा गुप्ता, विजय दत्त, चेतन प्रकाश धालीवाल, पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग के मैंबर और अधिकारी, डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा विनय बुबलानी और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , School Education Department , MGSIPA , Mid Day meals , D.P. Reddy , Corporate Social Responsibility , Punjab State Food Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD