Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सोनू सूद का बनाया गया मंदिर, एक्टर बोले- मैं इसके लायक नहीं

Sonu Sood, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Feb 2023

Last updated on: Feb 09, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के सम्मान में तेलंगाना की सीमा पर एक और मंदिर बनाया गया। इस पर एक्टर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सोनू सूद की एक मूर्ति दिखाई दे रही है, जिसके पीछे एक बैनर लगा हुआ है, इस पर लिखा हुआ है, भारत के असली हीरो सोनू सूद मंदिर। 

आईएएनएस ने सोनू सूद से उनके सम्मान में बनाए जा रहे मंदिर के बारे में बात की। उन्होंने आईएएनएस से कहा, हां, अभी अभी एक और मंदिर के बारे में पता चला, जो आंध्र और तेलंगाना की सीमा पर बना है। यह चौथा मंदिर है। इसस पहले तेलंगाना, आंध्र और एक चेन्नई में मंदिर बनाया गया। 

मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं वास्तव में आभारी हूं कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं, लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मैं इसके लिए पूरी तरह से योग्य नहीं हूं। मैं हमेशा कहानियों या किताबों में पढ़ता था और कभी-कभी खबरों पर भी कि लोग इतना प्यार करते थे। 

कभी नहीं सोचा था कि मुझे भी इतना प्यार दिया जाएगा, मैं बस हर एक व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं और वे लोग जो मेरा मंदिर बना रहे हैं, अगर कुछ स्कूल और अस्पताल बना सकते हैं जो लोगों को शिक्षा और जरूरतमंदों का इलाज देने में मदद करेगा, इस ओर भी अपना कदम बढ़ाए। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनू जल्द ही 'फतेह' में दिखाई देंगे, जो वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे। एक्शन-थ्रिलर अभिनंदन गुप्ता द्वारा अभिनीत है, जिन्होंने पहले 'बाजीराव मस्तानी' और 'शमशेरा' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। 'फतेह' के बाद वह दूसरी फिल्म 'किसान' पर काम शुरू करेंगे।

 

Tags: Sonu Sood , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD