Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य द्वारा धान की पराली जलाने की घटनाओं को 50 फ़ीसदी तक कम किया जायेगा : विजय कुमार जंजूआ

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुट्टी ने धान के अवशेष के प्रबंधन पर उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी. ए. क्यू. एम.) को भरोसा दिलाया है कि राज्य की तरफ से 2022 के मुकाबले धान की पराली जलाने की घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार वायु प्रदूषण के साथ प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए हर संभव यत्न कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष डॉ. एम. एम. कुट्टी की अध्यक्षता अधीन राज्य के सीनियर अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिशनरों के साथ हुई मीटिंग के दौरान पंजाब में आगामी खरीफ की फ़सल के कटाई सीजन सम्बन्धी धान की पराली के प्रबंधन के लिए योजना पर चर्चा की गई।

डिप्टी कमिशनरों ने अध्यक्ष को राज्य में धान की पराली के प्रबंधन के लिए राज्य सरकार की तरफ से उठाये गये कदमों के बारे अवगत करवाया। डा. एम. एम. कुट्टी ने पंजाब की तरफ से पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए उठो गये कदमों पर संतुष्टि जतायी और इन घटनाओं में 30 प्रतिशत कमी आने पर राज्य को बधाई दी। 

उन्होंने समूह डिप्टी कमिशनरों को 2023 के लिए आगामी कार्य योजनाएँ तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस सम्बन्धी शानदार कारगुज़ारी करने वाले सम्बन्धित जिलों विशेष तौर पर डिप्टी कमिश्नर लुधियाना और मालेरकोटला की सराहना की।मुख्य सचिव श्री जंजूआ ने पराली प्रबंधन के लिए राज्य सरकार की तरफ से की गयी पहलकदमियों को उजागर किया जिसमें एक्स-सीटू उद्योगों के मुद्दों को हल करना, फ़सली विभिन्नता को उत्साहित करना और पराली के मौके पर प्रबंधन के लिए उचित मशीनें मुहैया करवाना शामिल है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर राज्य सरकार धान की पराली को पशुओं के चारे के तौर पर बरतने, कपास की फ़सल और धान की कम समय वाली किस्म की बुवाई को उत्साहित करने के लिए यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारी इस मुद्दे को हल करने के लिए समर्थ हैं और पूरे जोश और उत्साह से काम कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की तरफ से किसानों को धान की पराली को आग लगाने के कारण पड़ते बुरे प्रभाव और विशेष तौर पर ज़मीन की उपजाऊ शक्ति पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे जागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है।मीटिंग के दौरान वायु गुणवता प्रबंधन आयोग के सदस्य-सचिव अरविंद नौटियाल ने धान की पराली के इन सीटू और एक्स सीटू प्रबंधन के बारे पेशकारी दी।

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन प्रो. आदर्श पाल विग ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए बोर्ड की तरफ से उठाये गये कदमों के बारे जानकारी दी।मीटिंग में प्रमुख सचिव बिजली तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव कृषि और पर्यावरण सुमेर सिंह गुर्जर, बोर्ड के मैंबर सचिव जी. एस. मजीठिया और समूह डिप्टी कमिश्नर उपस्थित थे।इस मौके पर मुख्य सचिव श्री जंजूआ की तरफ से डॉ. कुट्टी और श्री नौटियाल का सम्मान किया गया

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD