Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

झारखंड के खूंटी में घर में आग लगने से मां-बेटी की मौत

Hadsa, Hadsa India, Fire, Jharkhand, Khunti, Khunti Fire
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

झारखंड के खूंटी में मंगलवार तड़के एक घर में आग लगने से मां और बेटी की जलकर मौत हो गई। हादसा खूंटी जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित अमृतपुर मुहल्ले का है। यहां एसएस कल्याण छात्रावास के सामने एक कच्चे मकान से सुबह अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। 

आस-पड़ोस के लोग कुछ मदद कर पाते, इसके पहले पूरा मकान आग में स्वाहा हो गया। जिस वक्त घर में आग लगी, वहां तीन लोग थे। इनमें से एक सलोमी कच्छप किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहीं, जबकि 75 वर्षीय सुसाना कच्छप और उनकी 35 वर्षीया बेटी पुष्पा कच्छप घर में ही फंस गईं और उन्होंने दम तोड़ दिया। 

इनमें पुष्पा कच्छप मूक बधिर थीं। घर में सभी लोग सोए हुए थे, उसी वक्त शॉट सर्किट से घर में आग लग गई। बाद में सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर रख हो चुका था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बता दें कि बीते दस दिनों के अंदर झारखंड में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 जनवरी की रात धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल में आग लगने से दो डॉक्टरों सहित पांच लोग मारे गए थे। इसके बाद 31 जनवरी की रात धनबाद के ही आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग में एक साथ 14 लोगों की मौत हुई थी। इसी दिन हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में पुआल की ढेर में लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चों की जान चली गई थी।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Fire , Jharkhand , Khunti , Khunti Fire

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD