Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand Mukti Morcha, Jharkhand, Ranchi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रांची , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 17:46 IST

झारखंड में सरकारी विद्यालयों के लिए चयनित 1,042 इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। राजधानी रांची स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें केवल नौकरी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज के भविष्य को दिशा देने में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं।

ऐसे में नए शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे अपनी कार्यशैली और समर्पण से लोगों का भरोसा मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान ही समाज में सकारात्मक बदलाव का आधार है और शिक्षा के माध्यम से ही एक बेहतर एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है। नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों में 274 सहायक आचार्य कक्षा एक से पांच तक के लिए तथा 768 सहायक आचार्य कक्षा छह से आठ तक के लिए चयनित हुए हैं।

स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों में सामाजिक विज्ञान विषय के 387, गणित एवं विज्ञान के 231 तथा भाषा विषय के 150 शिक्षक शामिल हैं। जिलावार नियुक्तियों में पलामू को सबसे अधिक 123 सहायक आचार्य मिले हैं। इसके बाद गिरिडीह में 92, कोडरमा में 81, साहिबगंज में 63, पश्चिमी सिंहभूम में 61, देवघर में 59, दुमका में 54, गोड्डा में 53 और पाकुड़ में 51 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

धनबाद को 42, लातेहार को 41, पूर्वी सिंहभूम और जामताड़ा को 39-39, रांची को 36, सरायकेला-खरसावां और गढ़वा को 34-34, गुमला को 27, बोकारो को 24, सिमडेगा को 21, हजारीबाग को 15, खूंटी को 12, लोहरदगा को 11 तथा रामगढ़ को चार सहायक आचार्य मिले हैं। समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand Mukti Morcha , Jharkhand , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD