Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीबीआई ने रिश्वत मामले में 3 को गिरफ्तार किया, 1.02 करोड़ रुपये बरामद

Central Bureau of Investigation, CBI, New Delhi, Northeast Frontier Railway, NFR, Crime News India, Crime News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2023

Last updated on: Feb 06, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को रिश्वत मामले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के दो अधिकारियों और एक ठेकेदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे 1.02 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान असम के सिल्चर निवासी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार, गुवाहाटी स्थित एक निजी कंपनी के ठेकेदार सज्जन कुमार और रेलवे के एक उप मुख्य अभियंता रामपाल के रूप में हुई है। 

सीबीआई ने कहा, "एनएफआर के चार अधिकारियों और सज्जन कुमार, उनकी फर्म और उनके कर्मचारियों सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"सीबीआई ने कहा कि संतोष और रामपाल ने कुछ निजी व्यक्तियों के साथ एनएफआर में निर्माण कार्य के साथ-साथ हेरफेर और बढ़े हुए बिलों के खिलाफ अनुबंध देने और भुगतान जल्दी जारी करने के लिए निजी ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने की साजिश रची। 

सीबीआई ने कहा, "रामपाल और कुमार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे सज्जन से रिश्वत की रकम ले रहे थे।"बाद में कई राज्यों - असम, इंफाल, दिल्ली, बिहार और हरियाणा में लगभग 19 स्थानों पर आरोपियों और अन्य के परिसरों पर तलाशी ली गई, जिससे 1.02 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। बाद में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। रामपाल और सज्जन को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है।

 

Tags: Central Bureau of Investigation , CBI , New Delhi , Northeast Frontier Railway , NFR , Crime News India , Crime News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD