Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

टोल प्लाजा पर दबंगों ने की मारपीट, टोल मांगने को लेकर हुआ हंगामा

Crime News India, Crime News, Greater Noida, Crime News Greater Noida
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 06 Feb 2023

Last updated on: Feb 06, 2023, 00:00 IST

ग्रेटर नोएडा के एनएच -91 के लुहारली टोल प्लाजा पर दबंगों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। गाड़ी को निकालते समय टोल कर्मियों ने टोल मांगा। जिसके बाद कार सवार व अन्य कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने टोल कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। 

पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट करने के बाद दबंग गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गए। टोल मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि टोल पर आए दिन दबंग मारपीट करते रहते हैं। सोमवार की सुबह लगभग 11:30 बजे एक कार टोल पर आई जिससे टोल कर्मियों ने टोल मांगा। 

इसी बात को लेकर कार सवार ने टोल कर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। तभी उसके साथ के कई और दबंग आ गए। उन्होंने डंडे निकालकर टोल कर्मियों के साथ टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत व सुरक्षा प्रबंधन श्यामवीर के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत दादरी पुलिस से की गई है।

मुकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी आए दिन यहां पर दबंगों के द्वारा मारपीट की घटनाएं हो रही है। जिसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। लेकिन दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही है। सोमवार को हुई मारपीट की घटना के बारे में पुलिस से शिकायत की गई है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Greater Noida , Crime News Greater Noida

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD