Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मान सरकार राज्य की सरकारी यूनिवर्सिटियों और कालेजों को मज़बूत करने के लिए वचनबद्ध : हरपाल सिंह चीमा

सरकारी यूनिवर्सिटियों के उप-कुलपतियों के साथ की मीटिंग

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2023

Last updated on: Feb 03, 2023, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य की सरकारी यूनिवर्सिटियों के उप-कुलपतियों के साथ मीटिंग करके उनकी बजट सम्बन्धी ज़रूरतों के बारे जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की सरकारी यूनिवर्सिटियों और कालेजों को मज़बूत करने के लिए वचनबद्ध है।

यहाँ वित्त योजना भवन में हुई मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस साल बजट में सभी ज़रुरी प्रबंध किये जाएंगे जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि इन यूनिवर्सिटियों को बार-बार सरकार तक पहुँच करने की ज़रूरत न पड़े। उन्होंने इन यूनिवर्सिटियों के उप-कुलपतियों को भी कहा कि वह अपना बजट तय करने के मौके पर यह ध्यान में रखें कि पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे के साथ इन्साफ हो।

वित्त मंत्री ने कहा कि चाहे यूनिवर्सिटियां स्वायत्त संस्थाएं हैं, परन्तु कुछ सरकारी यूनिवर्सिटियाँ पिछले समय में हुई अनियमितताओं के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रही हैं, इसलिए यूनिवर्सिटियों को राज्य के नौजवानों के लिए मानक और किफ़ायती शिक्षा यकीनी बनाने के लिए भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से बजट सम्बन्धी फ़ैसले लेने चाहिए। 

उन्होंने यूनिवर्सिटियों को विद्यार्थियों पर फ़ाल्तू बोझ डाले बिना अपने स्रोतों से आय कमाने के नवीनतम तरीकों पर ध्यान देने के साथ-साथ अनावश्यक खर्चों की प्रथा को त्यागने के लिए भी कहा।यूनिवर्सिटी के नुमायंदों की तरफ से सरकार की उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए दिए सुझावों का स्वागत करते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके सुझावों की समीक्षा करके तुरंत अपेक्षित कार्यवाही करेगी। 

इस दौरान उन्होंने राज्य की हर सरकारी यूनिवर्सिटी की बजट सम्बन्धी ज़रूरतों के बारे विस्तार के साथ चर्चा की और भरोसा दिया कि पंजाब सरकार उनकी उचित माँगों को पूरा करेगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD