Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिप-हॉप पंजाबी गायक प्रीत हरपाल और 'लवर' फेम अदाकारा हरसिमरन ओबरॉय ने नई पंजाबी फिल्म "पिंड आला स्कूल" की घोषणा की

यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है

Pind Aala School, Pollywood, Preet Harpal, Harsimran Oberoi, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, HF Production,AR Beatz, YT Production, Fateh, Nirmal Rishi, Malkit Rauni, Sanju Solanki,Noor, Guri
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Feb 2023

Last updated on: Feb 02, 2023, 00:00 IST

पिछले कुछ सालों में पंजाब ने बैक टू बैक हिट फिल्में दी हैं। इस सिलसिले को जारी रखते हुए, HF Production ने AR Beatz और YT Production के सहयोग से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और अपनी नई पंजाबी फिल्म, "पिंड आला स्कूल" की घोषणा की, जो एक कॉमेडी-ड्रामा के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी देती है, जिसमें स्कूल के अच्छे दिनों का वर्णन किया गया है। यह फिल्म तेजिंदर सिंह, परविंदर सिंह सैनी और बलजिंदर सिंह द्वारा निर्मित है। फिल्म के सह-निर्माता जुझार सिंह और संजीव कुमार वर्मा हैं।

इस फिल्म में हिप-हॉप पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल के साथ 'लवर' फिल्म फेम एक्ट्रेस हरसिमरन ओबरॉय नज़र आएंगी। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले मशहूर लेखक 'ताज' ने किया है। जिन्होंने कई फिल्मों, जैसे की टेलीविजन, लवर और चौपाल OTT की डस्टबिन आदि के लिए बेमिसाल काम किया है। इस फिल्म प्रोजेक्ट की देखरेख अंगदप्रीत सिंह कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी एक भावनात्मक दृश्य पेश करेगी, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आज-कल के माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए गांवों में सरकारी स्कूलों के बजाय प्राइवेट स्कूलों को चुनते हैं। कहानी का प्लाट दर्शकों को गाँव के स्कूलों को उनके बच्चों पर अच्छे प्रभाव के रूप में देखने का सही दृष्टिकोण देगा। कहानी के माध्यम से यह फिल्म पंजाबी फिल्मों में एक महत्वपूर्ण विकास को दर्शाएगी जबकि बच्चों और गांव के स्कूलों के भविष्य से संबंधित एक महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डालेगी।

एक गायक के रूप में पंजाबी उद्योग में अपना एक अलग नाम बनाने के बाद, प्रीत हरपाल अब फतेह द्वारा निर्देशित अपनी नई पंजाबी फिल्म "पिंड आला स्कूल" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। फिल्म में निर्मल ऋषि, मलकीत रौनी, संजू सोलंकी और बाल कलाकार नूर और गुरी कलाकार भी नज़र आएंगे।

फिल्म के निर्देशक फतेह ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा, "इतने मेहनती कलाकारों के साथ काम करने का एक अद्भुत अवसर मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। फिल्म की कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया। यह फिल्म एक नेक इरादे से बनाई गई है और हमें उम्मीद है कि जब यह रिलीज़ होगी तब दर्शकों को हमारी यह खास कहानी उन्हें पसंद आएगी।"

फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रीत हरपाल ने कहा, "मैंने पहले भी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन मैं इस फिल्म की कहानी से बहुत प्रभावित हूं जिसकी वजह से इस फिल्म में काम करने का एक सुनहरा अवसर मानता हूं। मैं इसके लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म में मेरे किरदार को पसंद करेंगे।"

अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म के लेखक ताज ने कहा, "एक सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म की कहानी मेरे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है जिसे मैं दर्शकों तक पहुंचाना चाहता हूँ। मुझे उम्मीद है कि फिल्म की सारी टीम की मेहनत रंग लाएगी।"

 

Tags: Pind Aala School , Pollywood , Preet Harpal , Harsimran Oberoi , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , HF Production , AR Beatz , YT Production , Fateh , Nirmal Rishi , Malkit Rauni , Sanju Solanki , Noor , Guri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD