Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

नरेंद्र मोदी सरकार में 55 फीसदी मेडिकल कॉलेज और डेढ़ गुना एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि हुई : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2023

उज्जैन के हासामपुरा में स्वामी नारायण आश्रम ने आंखों के उपचार के लिए नेत्र चिकित्सालय की स्थापना की है। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में 55 फीसदी मेडिकल कॉलेजों की वृध्दि, डेढ़ गुना एमबीबीएस सीटों में वृद्धि और एमडी की सीटों में दोगुनी वृद्धि हुई है। 

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जुड़े। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अगर स्वामीनारायण जैसे संस्थान और उनके गुरुकुल ना होते तो सरकार पर शिक्षा का बोझ बहुत बढ़ जाता। उन्होंने कहा कि स्वामीनारायण संप्रदाय ने व्यसन मुक्ति का बड़ा काम भी किया है। 

15 करोड़ में बना ये नेत्र चिकित्सालय भी लोगों को बहुत फायदा पहुंचाने का काम करेगा। अमित शाह ने बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने आयुष्मान योजना के जरिए देश के 80 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के खर्चे से मुक्त कर दिया। पूरे विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है जो 80 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देता हो। 

उन्होंने कहा पहले देश में 387 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, जो मोदी सरकार में अब बढ़कर 596 हो गए हैं। वहीं एमबीबीएस छात्रों के लिए सीटों की संख्या पहले 51 हजार थी। अब यह बढ़कर 89 हजार हुई है। शाह ने कहा कि पीजी सीटों की संख्या जो पहले 31 हजार थी, वो अब बढ़कर 60 हजार हो गई है। 

मोदी सरकार में 55 फीसदी कॉलेजों की वृध्दि, डेढ़ गुना एमबीबीएस सीटों की वृद्धि और एमडी सीटों में दोगुनी वृद्धि हुई है। अमित शाह ने ये भी कहा कि 22 नए एम्स की स्थापना भी भारत सरकार द्वारा की गई है। ये भारत की स्वास्थ्य रचना को और मजबूत करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार भारत में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू की है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD