Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के 13 विभिन्न जीआई और गैर-जीआई पंजीकृत शिल्पों के क्यूआर-कोड आधारित लेबल लॉन्च किए

क्यूआर-कोड आधारित तंत्र उत्पाद की गुणवत्ता, वास्तविकता सुनिश्चित करने और जम्मू-कश्मीर के हस्तनिर्मित उत्पादों की वैश्विक मांग को बढ़ावा देने में मदद करेगा : मनोज सिन्हा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 29 Jan 2023

Last updated on: Jan 29, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज राजभवन में जम्मू-कश्मीर के 13 विभिन्न जीआई और गैर-जीआई पंजीकृत शिल्पों के क्यूआर-कोड आधारित लेबल लॉन्च किए। कारीगर समुदाय, हस्तशिल्प विभाग और अन्य हितधारकों को बधाई देते हुए, उपराज्यपाल ने कहा कि क्यूआर-कोड लेबल शिल्प की उत्पत्ति और गुणवत्ता को प्रमाणित करने में मदद करेंगे, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में गुणवत्ता आश्वासन में सुधार करेंगे और शिल्पकारों, व्यापारियों और निर्यातकों को लाभान्वित करेंगे।

उपराज्यपाल ने कहा “यह जम्मू-कश्मीर यूटी की अमूल्य कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। क्यूआर-कोड आधारित तंत्र उत्पाद की गुणवत्ता, वास्तविकता सुनिश्चित करने और जम्मू-कश्मीर के हस्तनिर्मित उत्पादों की वैश्विक मांग को बढ़ावा देने में मदद करेगा।” 

उपराज्यपाल ने ब्रांड पोजिशनिंग के लिए आवश्यक हस्तक्षेप करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा, जीआई टैग, क्यूआर कोड आधारित लेबल, पैकेजिंग आदि हस्तशिल्प क्षेत्र को अधिक उत्पादक, वित्तीय रूप से आकर्षक बनाएंगे और हस्तशिल्प उद्योग के विकास और कारीगरों की कमाई में योगदान देंगे।

उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के कारीगरों और बुनकर समुदायों को अधिक आर्थिक लाभ के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और चल रहे प्रयासों को भी साझा किया। जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में एकीकृत विकास और निर्यात प्रोत्साहन के माध्यम से हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 

हम इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। उपराज्यपाल ने खरीदारों और कारीगरों को जोड़ने के लिए उत्पाद विविधीकरण, ब्रांड प्रचार और विपणन रणनीति के लिए हस्तशिल्प विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने हितधारकों के नियमित परामर्श, नियमित क्रेता-विक्रेता बैठकें आयोजित करने और विभिन्न प्लेटफार्मों पर स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। 

इस अवसर पर उत्पादों की क्यूआर कोड स्कैनिंग का लाइव प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया। स्थानीय शिल्प की विशेषता वाले ळ20 के स्मृति चिन्ह भी उपराज्यपाल को भेंट किए गए। जिन उत्पादों के लिए क्यूआर-कोड आधारित लेबल आज लॉन्च किए गए हैं, वे हैं कश्मीर पश्मीना, कश्मीर सोजनी, कानी शॉल, पेपर माची, खाटमबंद, कश्मीर वॉलनट वुड कार्विंग (जीआई पंजीकृत शिल्प), और नामदा, क्रूवेल, चेन-स्टिच, सिल्वरवेयर, फिलीग्री, कॉपरवेयर और विलो विकर (गैर-जीआई शिल्प)। 

विभाग द्वारा यह बताया गया कि आज के लॉन्च के साथ, जम्मू-कश्मीर यूटी अपने सभी शिल्पों के लिए क्यूआर आधारित लेबल जारी करने वाला देश का पहला क्षेत्र बन गया है। 10 अन्य शिल्पों के लिए जीआई पंजीकरण कराने की प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, प्रधान सचिव उद्योग और वाणिज्य विभाग प्रशांत गोयल, एचओडी, वरिष्ठ अधिकारी और कारीगर उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD