Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

ग्रामीण विकास पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Jan 2023

Last updated on: Jan 28, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ग्रामीण विकास की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर वहां के मौजूदा हालात की जानकारी हासिल की।

उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पानी-बिजली, पब्लिक हैल्थ, खाद्य व आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को सुना और उनके समयबद्ध तरीके से हल का आश्वासन दिया। इस दौरान मेयर सुरिंदर कुमार भी उनके साथ थे।

गांव नंदन, नंगल शहीदां, सतियाल, किला बरुन, बजवाड़ा, सिंहपुर, डाडा, बिलासपुर गांवों के दौरे के दौरान लोगों की समस्याओं व मांगों को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज का दौरा लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करना व उनकी मुख्य मांगों को सुनकर गांवों में लगने वाली विकास ग्रांट का अनुमान लगाना था ताकि जल्द ही गांवों में विकास कार्यों को शुरु किया जा सके।उन्होंने कहा कि गांव वासियों की मांग के अनुसार ही गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकतर मांगों का मौके पर निपटारा किया व अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अधिकतर लोग गांवों में रहते हैं। ऐसे में देश व समाज का विकास गांवों की तरक्की के बिना संभव नहीं है। 

उन्होंने कहा कि गांवों की तरक्की व मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान सरकारी स्कूल किला बरुन का भी दौरा किया और बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। 

उन्होंने स्कूल के अध्यापक दीपक वशिष्ट से मिलकर स्कूल की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने गांव वासियों को पंजाब सरकार के विकास कार्यों व विकास योजनाओं से अवगत करवाया। 

उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जहां  शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने के पानी सहित समस्त विभागों में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास लगातार जारी रह सके।

                                      

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD