Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

धनबाद के निजी अस्पताल में आग से दो डॉक्टरों सहित छह की मौत

Hadsa India, Hadsa, Jharkhand, Hadsa Jharkhand, Fire, Fire In Hospital, Hazra Hospital
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धनबाद , 28 Jan 2023

Last updated on: Jan 28, 2023, 00:00 IST

धनबाद शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से दो डॉक्टरों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा क्लिनिक नामक हॉस्पिटल में बीती रात दो से ढाई बजे के बीच आग लगी। हॉस्पिटल में इलाज करा रहे नौ लोगों को बचा लिया गया है। 

मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम ने शनिवार 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया है। हॉस्पिटल से निकाले गए लोगों में कई झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।मृतकों में हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विकास हाजरा और डॉक्टर प्रेमा भी शामिल हैं।

इनके अलावा हॉस्पिटल के ही चार कर्मियों की भी मौत हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। यह हॉस्पिटल दो मंजिला है। आग सबसे पहले दूसरे तल्ले में लगी और यह धीरे-धीरे पूरे हॉस्पिटल में फैल गई। डॉक्टर विकास और डॉक्टर प्रेमा हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर आवासीय परिसर में सो रहे थे। 

संभावना जताई जा रही है कि वे गहरी निंद्रा में रहे होंगे और वक्त रहते खुद का बचाव नहीं कर पाए। हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास ने आग बुझाने के लिए बाथरूम के टब और पानी का इस्तेमाल किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी और कमरे के अंदर इतना ज्यादा धुआं भरा था कि जान बचाना संभव नहीं हो पाया।

आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल से 9 लोगों को बाहर निकाला। उन सभी को पास के पाटलिपुत्र नसिर्ंग होम में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के मुताबिक अस्पताल में आग को रोकने के लिए सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं था। 

एंटीफायर मशीन भी सक्रिय नहीं दिखी। आग जैसे ही फैली, आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। अस्पताल के ठीक बगल में 15- 16 मंजिल वाले दो बड़ी इमारतें हैं। समय रहते आग पर काबू न पाने से आग इन इमारतों तक भी पहुंच सकती थी। आईएमए धनबाद और प्रदेश इकाई समेत तमाम संस्थानों में घटना पर गहरा शोक जताया है आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एके सिंह और जिला इकाई के डॉक्टर मेजर चंदन समेत तमाम लोगों ने घटना पर गहरा शोक जताया है।

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , Jharkhand , Hadsa Jharkhand , Fire , Fire In Hospital , Hazra Hospital

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD