Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को फाजि़ल्का से किया गिरफ्तार; 8 पिस्टल, नकली नोट बरामद

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजि़ल्का , 27 Jan 2023

Last updated on: Jan 27, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के तहत पंजाब पुलिस ने फाजि़ल्का की हनुनामगढ़-अबोहर रोड पर नाकाबंदी के दौरान राजस्थान के दो हथियार तस्करों के कब्जे से आठ पिस्टल और नकली भारतीय मुद्रा बरामद कर गिरफ्तार किया है, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार लोगों की पहचान राजस्थान के जोधपुर के जैतियावास गांव निवासी बन्ना राम उर्फ विनोद देवसी और मुकेश उर्फ मुक्शा रबारी के रूप में हुई है।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एसएसओसी) फाजिल्का को एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाए गए हथियारों की खेप की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें पंजाब में अर्श दल्ला गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एसएसओसी थाना फाजि़ल्का की पुलिस टीम ने अबोहर-हनुमानगढ़ मार्ग फाजिल्का के रामसर गांव में विशेष पुलिस नाकाबंदी कर जाल बिछाया और सात .32 बोर की पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद कर दोनों आरोपितों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक .315 बोर की देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 9650 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा भी बरामद की है।

अधिक जानकारी देते हुए एआईजी एसएसओसी लखबीर सिंह ने कहा कि एसएसओसी फाजि़ल्का ने इससे पहले उनके मॉड्यूल के सदस्य को जोधपुर ग्रामीण जि़ले के नरेश पंडित को गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया कि वह अर्श डल्ला के संपर्क में था, जो एक नामित आतंकवादी है और उसे फिरौती के लिए जोधपुर के एक प्रमुख उद्योगपति का अपहरण करने का काम सौंपा गया था। यह जानकारी राजस्थान पुलिस के साथ साझा की गई, जिससे जि़ला पाली में अपहरण के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है, उन्होंने कहा कि पुलिस नकली भारतीय मुद्रा की भी एंगल से जांच कर रही है।इस बीच, पुलिस स्टेशन एसएसओसी फाजि़ल्का में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 489-ए, 489-बी और 489-सी और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD