Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Una, #RepublicDay, #26january, Republic Day, 74th Republic Day, 74th Republic Day of India, 26 january
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 26 Jan 2023

Last updated on: Jan 26, 2023, 00:00 IST

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तिरंगा फहराया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश ने संविधान को अपनाया और भारत सही अर्थों में गणतंत्र बना। लोकतंत्र की शक्ति संविधान में ही निहित है।

उन्होंने कहा कि इस दिन सम्पूर्ण राष्ट्र उन वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। परमवीर चक्र हासिल करने में भी राज्य किसी से पीछे नहीं हैं। प्रदेश के युवा, सैन्य बलों में सेवा को अपनी शान मानते हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य की जनता से किए गए वायदों के अनुरूप दृढ़ता से प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति की नीति अपनाई है। जनता को दी गई 10 गारन्टियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों से किए गए सबसे बड़े ओपीएस वायदे को पूरा कर दिया है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 101 करोड़ रूपये का मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष स्थापित कर एक नई पहल की है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार वचनबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पौंग डैम, भभौर साहिब या कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत पानी के संसाधनों से जिले में सिंचाई सुविधा प्रदान करने की योजना तैयार की जा रही है।उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के तहत 75 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ऊना में लगभग 75 करोड़ रूपये की लागत से पार्किंग एवं मॉल स्थापित करने की योजना संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुए 150 इलैक्ट्रिकल बसों को शीघ्र ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाएगा। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के नई परमिट प्रणाली बनाई जाएगी जिसके तहत युवाओं को निजी बसों के परिचालन का अवसर मिलेगा। ऊना के रामपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप, टायर रिटेªडिंग, चालक प्रशिक्षण केंद्र एवं इलैक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेंशन बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंदिरों के विकास के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। ऊना जिला के प्रमुख धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी जी के मंदिर परिसर को भव्यता प्रदान कर नए मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जाएगा।समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देश-भक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। 

स्वास्थ्य, डीआरडीए, कृषि, बागवानी, महिला एवं बाल विकास तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं।इससे पहले, उप-मुख्यमंत्री ने नगर परिषद पार्क स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, चैतन्य शर्मा, सुदर्शन बबलू, देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Una , #RepublicDay , #26january , Republic Day , 74th Republic Day , 74th Republic Day of India , 26 january

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD