Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

भारत का पहला इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन इनकोवैक हुआ लॉन्च

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister, Mansukh Mandaviya, Union Health Minister,  Bharat Biotech International Limited, BBIL, Biotechnology Industry Research Assistance Council, BIRAC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jan 2023

Last updated on: Jan 26, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (आईसी) जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च किया। इनकोवैक बूस्टर खुराक के रूप में अनुमोदन प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन है। 

यह भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) द्वारा जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत विकसित किया गया है। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, मंडाविया ने कहा कि दुनिया में आपूर्ति किए गए 65 प्रतिशत से अधिक टीके भारत से हैं। 

दुनिया का पहला नेजल वैक्सीन लाने के लिए बीबीआईएल टीम और बायोटेक विभाग को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया का पहला इंट्रा-नेजल कोविड-19 वैक्सीन होने के नाते, यह आत्मनिर्भर भारत के लिए एक शानदार उपलब्धि है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत की वैक्सीन निर्माण क्षमता की दुनिया भर में सराहना हो रही है। 

भारत ने गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाओं के उत्पादन में अपनी पहचान बनाई है। जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत ने विकासशील दुनिया में आम बीमारियों के लिए टीके और दवाएं विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों सहित लोगों में लगाए जाने वाले दुनिया का पहला और भारत का स्वदेशी रूप से विकसित डीएनए आधारित टीका भी जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था। 

इनकोवैक एक लागत प्रभावी कोविड-19 वैक्सीन है जिसमें सीरिंज, सुई, अल्कोहल वाइप्स, बैंडेज आदि की जरूरत नहीं पड़ती है। खरीद, वितरण, भंडारण, और बायोमेडिकल अपशिष्ट निपटान से संबंधित लागत की बचत होती है। यह एक वेक्टर-आधारित प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है, जिसे कुछ महीनों के भीतर बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए आसानी से अपडेट किया जा सकता है। 

अग्रिम ऑर्डर देने वाले निजी अस्पतालों में इनकोवैक का रोलआउट शुरू होने की उम्मीद है। प्रति वर्ष कई मिलियन खुराक की प्रारंभिक निर्माण क्षमता स्थापित की गई है। इसे जरूरत के हिसाब से एक बिलियन खुराक तक बढ़ाया जा सकता है। राज्य सरकारों और भारत सरकार द्वारा खरीद के लिए ्रइनकोवैक की कीमत 325 रुपये प्रति खुराक है, जबकि निजी बाजार के लिए इसकी कीमत 800 रूपए है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Mansukh Mandaviya , Union Health Minister , Bharat Biotech International Limited , BBIL , Biotechnology Industry Research Assistance Council , BIRAC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD