Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने आर्मेनिया के गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो साथियों को किया गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुरूप पंजाब पुलिस पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी जंग के तहत पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) एसएएस नगर ने एक विशेष अभियान के दौरान आर्मेनिया के गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। लक्की पटियाल, जो वर्तमान में बंबीहा गिरोह का मुखिया है, पंजाब पंजाब पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हरियाणा के सिरसा में मंडी डबवाली के कुलदीप सिंह किंगरा और कोटकपुरा, फरीदकोट के हरिंदर सिंह के रूप में हुई है।जानकारी देते हुए एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर अश्विनी कपूर ने कहा कि आम्र्स एक्ट और जबरन वसूली की धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन एसएसओसी, एसएएस नगर में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

जांच के दौरान छापेमारी की गई और पुलिस पार्टी एसएसओसी एसएएस नगर ने रविवार को कुलदीप सिंह किंगरा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी किंगरा बंबीहा गैंग के अपराधियों और साथियों को सिरसा और आसपास के इलाकों में ठिकाना मुहैया कराकर उनकी मदद कर रहा था।

पुलिस टीमों ने किंगरा से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर उसके सहयोगी हरिंदर सिंह को मंगलवार को उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कुलदीप किंगरा और हरिंदर सिंह मोगा निवासी जैकपाल सिंह उर्फ लाली के कहने पर काम कर रहे थे। जैकपाल लाली गैंगस्टर लक्की पटियाल का पुराना साथी है।

विदेशी लोगों के निर्देश पर आरोपी हरिंदर सिंह पंजाब के कुछ व्यवसायियों और अन्य प्रमुख लोगों को उनसे पैसे ऐंठने के लिए धमकाने में शामिल था, जबकि कुलदीप किंगरा आरोपियों को ठिकाने उपलब्ध करा रहा था। हरियाणा के सिरसा इलाके में रहने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गिरोह के कुछ सदस्य भी इनके निशाने पर थे। जैकपाल लाली ने ही हरिंदर सिंह को हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराया था।

इससे पहले, जैकपाल लाली ने हरिंदर सिंह को दो अवैध हथियार भी मुहैया कराए थे, जिन्हें उसने अपने साथियों को सौंप दिया था। हथियार बरामद होना बाकी है। आगे की जांच प्रक्रियाधीन है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD