Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

यूपी के आजमगढ़ में पंचायत के दौरान फायरिंग में एक की मौत, दो घायल

Crime News, Crime News India, Azamgarh, Uttar Pradesh, Azamgarh Panchayat Firing
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आजमगढ़ , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पुरा इलाके में एक पंचायत में पूर्व ग्राम प्रधान शिव शंकर उर्फ भूरे सिंह और उनके गुर्गों ने भीम सिंह और उनके समर्थकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि, सरकारी आवास योजना के लाभार्थी तय करने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान दो समूहों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद भूरे और उनके समर्थकों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। 

32 वर्षीय हिमांशु सिंह, 40 वर्षीय प्रदीप सिंह भीम और 38 वर्षीय तवेंद्र सिंह मुन्ना को गोली लगी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, हिमांशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी ने कहा, "अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।भूरे और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों को लगाया गया है, जो पंचायत के दौरान फायरिंग करने के बाद भागने में सफल रहे।"

 

 

Tags: Crime News , Crime News India , Azamgarh , Uttar Pradesh , Azamgarh Panchayat Firing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD