Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में “ई-गवर्नेंस” पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा आयोजित किया जा रहा दो दिवसीय सम्मेलन प्रशासनिक प्रणाली को अपडेट करने और अभिनव विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक स्वागत योग्य कदम है

Eknath Shinde, Chief Minister of Maharashtra, Department of Administrative Reforms and Public Grievances, DARPG
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jan 2023

Last updated on: Jan 23, 2023, 00:00 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मुंबई में “ई-गवर्नेंस” पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से संयुक्त रूप से 23 से 24 जनवरी, 2023 तक मुंबई में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में आज 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 500 प्रतिनिधियों ने हाइब्रिड मोड में हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ई-गवर्नेंस को व्यापक रूप से लागू किया जा रहा है और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा आयोजित किया जा रहा दो दिवसीय सम्मेलन प्रशासनिक प्रणाली को अपडेट करने और अभिनव विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक स्वागत योग्य कदम है। 

इस सम्मेलन के माध्यम से पूरे देश में ई-गवर्नेंस के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों की जानकारी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 'अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार' मंत्र दिया गया है और कहा कि ई-गवर्नेंस को पूरे देश में व्यापक रूप से लागू किया जा रहा है और ई-गवर्नेंस के माध्यम से नागरिकों को गुड गवर्नेंस प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भागीदारी प्राप्त हो रही है।

श्री वी श्रीनिवास, डीएआरपीजी सचिव ने अपने प्रारंभिक संबोधन में कहा कि दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन महाराष्ट्र में अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधारों को लागू करने के लिए डीएआरपीजी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा तैयार की गई एक बहु-आयामी कार्य योजना के परिणामस्वरुप हो रहा है, जिससे कि पुरस्कार विजेताओं, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के दिग्गजों द्वारा अपनाने योग्य सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रस्तुत किया जा सके और उनका व्यापक प्रसार किया जा सके।

“इस क्षेत्रीय सम्मेलन का एक उद्देश्य गवर्नेंस में महाराष्ट्र सरकार की मूल शक्तियों को ई-गवर्नेंस में परिवर्तित करना है जिससे संस्थानों में डिजिटल रूपांतरण और नागरिकों के डिजिटल वातावरण को सक्षम बनाया जा सके।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एक मजबूत गवर्नेंस मॉडल के साथ भारत के सबसे उन्नत राज्यों में से एक है, जिसमें एक मजबूत सचिवालय संरचना और जिले हैं जहां पर अधिकारी नवाचार और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का गवर्नेंस सूचकांक कृषि, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक अवसंरचना, सामाजिक कल्याण और विकास, न्यायपालिका और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में महाराष्ट्र के मजबूत प्रदर्शन को मान्यता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दस क्षेत्रों के 58 मापदंडों में महाराष्ट्र अन्य भारतीय राज्यों से बहुत आगे है।

ई-ऑफिस संस्करण 7.0 को अपनाने के संदर्भ में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि यह डी-लेयरिंग, डेलिगेशन और राज्य सचिवालय के डिजिटलीकरण के माध्यम से निर्णय लेने की दक्षता बढ़ाने, डिजिटल सचिवालय के निर्माण को सक्षम बनाने के लिए कार्यालय प्रक्रियाओं के मैनुअल को अपडेट करने, सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रशासनिक नवाचारों का दस्तावेजीकरण और जिला स्तरीय गवर्नेंस सूचकांक तैयार करने के लिए एक पहल है।

डीएआरपीजी सचिव ने आगे कहा कि इस सम्मेलन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्देश्यों में पूरे भारत में ई-सेवाओं की संतृप्ति को गति देने के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन (एनईएसडीए) की सिफारिशों का प्रभावी कार्यान्वयन, डिजिटल संस्थानों, विशेष रूप से राज्य सचिवालयों को ई-कार्यालय अपनाने में सक्षम बनाने, नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए निर्बाध रूपांतरण को सक्षम बनाने के लिए शिक्षाविदों, स्टार्ट-अप और सरकारी सेवा पोर्टलों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

आज के उद्घाटन सत्र में श्री मनुकुमार श्रीवास्तव, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, श्री अमर नाथ, डीएआरपीजी के अपर सचिव, श्रीमती सुजाता सौनिक, महाराष्ट्र सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री पराग जैन, महाराष्ट्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव भी उपस्थित हुए।उद्घाटन सत्र के दौरान, निम्नलिखित प्रदर्शन किया गया:–

महाराष्ट्र सरकार की कार्यालय प्रक्रिया मैनुअल पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति,

डीएआरपीजी की वर्षांत समीक्षा पर एक फिल्म; और

ई-गवर्नेंस पहलों पर एक ई-जर्नल एमजीएमजी औपचारिक रूप से जारी किया गया।

समापन सत्र में कल राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस सभा को संबोधित करेंगे।यह सम्मेलन प्रशासनिक प्रशिक्षण में सर्वोत्तम प्रथाओं के निर्माण और कार्यान्वयन, नागरिक केंद्रित शासन को सुविधाजनक बनाने के लिए क्षमता निर्माण, ई-गवर्नेंस के माध्यम से बेहतर सार्वजनिक सेवाओं का वितरण, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-अनुकूल प्रभावी प्रशासन में अनुभवों को साझा करने के लिए एक आम मंच तैयार करने का एक प्रयास है।

 

Tags: Eknath Shinde , Chief Minister of Maharashtra , Department of Administrative Reforms and Public Grievances , DARPG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD