Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस ने अपने सिवा दूसरों को कभी आजादी का श्रेय नहीं दिया : गृह मंत्री अनिल विज

आजाद हिंद फौज के 26 हजार सैनिक शहीद हुए, जब हम “बिना खड्ग बिना ढाल” कह देते हैं तो हम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के बलिदान का भी अपमान करते हैं : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 23 Jan 2023

Last updated on: Jan 23, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सिवा दूसरों को कभी आजादी का श्रेय नहीं दिया, यह आज तक यहीं कहते हैं “ले दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल“। श्री विज ने कहा कि साबरमती के संत ने कमाल कर दिया है और वह उनको प्रणाम करते है। 

मगर, “बिना खड्ग बिना ढाल” कहकर जिन्होंने अपनी कुर्बानियां दी हम उनका अपमान कर रहे हैं।गृह मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी के नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क में नेता जी की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित उनकी 12 फुट ऊंची प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सैल्यूट किया।

इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि 26 हजार सैनिक आजाद हिंद फौज के शहीद हुए जो हिंदुस्तान के अंडेमान निकोबार पर कब्जे के दौरान शहीद हुए। जब हम “बिना खड्ग बिना ढाल” कह देते हैं तो हम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के बलिदान का भी अपमान करते हैं। 

इस आजादी में जो अनसंग हीरोज है जिनको कभी याद नहीं किया गया, अब नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद पहली बार देश में इनको याद किया जा रहा है। पिछले साल नेता जी की जयंती पर नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं लाल किले पर तिरंगा फहराया। नेता जी पहले महापुरूष है जिन्होंने सबसे पहले 1943 में देश की आजाद सरकार बनाकर स्टैंप व करंसी जारी कर अंडेमान निकोबार में तिरंगा फहराया।

सुभाष पार्क की जमीन मजबूत भू-माफिया ने अपने नाम करा ली थी, हमने लड़ाई लड़ी : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती है और सन 2000 से हम नियमित रूप से जयंती को मना रहे है। जहां हम खड़े हैं यह शहर का सबसे गंदा स्थान था और सारे शहर का कूड़ा कर्कट यहां पर गिरता था। अम्बाला छावनी के मजबूत भू-माफिया ने इस जमीन को अपने नाम करा लिया था, मगर हमने लंबी लड़ाई लड़कर इस स्थान को मुक्त कराया और यहां पर नेता जी के नाम से नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क बनाया, जहां आज हजारों लोग दूर-दूर के शहरों से भी यहां आते हैं। यह पिकनिक स्पॉट बन गया है।

आजादी में नेता जी का बड़ा योगदान, इनको कभी याद नहीं किया गया : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब इस पार्क का नामकरण करना था तो बहुत सुझाव आए, किसी ने कहा गांधी या नेहरू के नाम पर पार्क रख लो। मगर, मैनें कहा नेहरू और गांधी के नाम पर सारा हिंदुस्तान है। आजादी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का बहुत बड़ा योगदान है और इनको कभी याद नहीं किया गया। 

उन्होंने  नेता जी की प्रतिमा सन् 2000 में यहां लगाई। आज सारे कार्यकर्ता सारे काम छोड़कर इस दिन को याद करने से नहीं भूलते और यहां पर आकर हम नेता जी को, जिन्होंने जयहिंद का नारा दिया था, हम जय हिंद करने अवश्य आते हैं।

फिल्म देखने पर ही कोई कुछ कह सकता है : विज

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म को बैन करने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी फिल्म किसी ने नहीं देखी और फिल्म देखने के बाद ही कोई कुछ कह सकता है और यही लोग विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं तो देखना तो पड़ेगा।

रामचरित मानस पर सपा नेता के विवादित बयान पर मंत्री विज की दो टूक, “आप पहले हिंदु संस्कृति, हिंदु धर्म को पढ़ों, उसको जानों और फिर अपनी राय दो”

यूपी के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर विवादित बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि रामचरित मानस के अंदर जो भाव दिए गए हैं, यह लोग उससे अज्ञान हैं। उन्होंने कहा कि “मैं उन मंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि आप रामचरित्र मानस को जानते भी है या नहीं, अगर जानते ही नहीं तो मानने न मानने का प्रश्न ही नहीं होता। आप पहले हिंदु संस्कृति, हिंदु धर्म को पढ़ों, उसको जानों और फिर अपनी राय दो”।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD