Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुशासन सूचकांक में प्रथम आने पर जिला कांगड़ा को मिली पुरस्कार राशि की पहली किश्त

उपायुक्त ने बैठक कर विभागों को दिए पैसे के सदुपयोग के निर्देश

DC Kangra, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 Jan 2023

Last updated on: Jan 23, 2023, 00:00 IST

जिला सुशासन सूचकांक में जिला कांगड़ा को प्रदेश में वर्ष 2020-21 के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। प्रथम पुरस्कार में मिलने वाले 50 लाख में से 12 हजार 50 हजार की पहली किश्त जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में प्राप्त राशि के सदुपयोग के लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। 

उन्होंने प्राप्त धनराशि के सदुपयोग के लिए विभिन्न विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त राशि को जलशक्ति विभाग, डीआरडीए, जिला सूचना कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों को आवश्यकता अनुसार देने के निर्देश दिए।बता दें, जिला सुशासन सूचकांक की रिपोर्ट 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिन्दुओं और 76 संकेतकों पर एकत्रित डाटा के आधर पर तैयार की गई थी। 

डीसी ने कहा कि जिले को यह सम्मान मिलना पूरी टीम के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए आवश्यक कदम भी उठाये जा सकेंगे।उन्होंने जिला के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर प्रशासन प्रदान करने के लिये निरंतर बेहतर कार्य करते रहने का आहवान किया, ताकि जिला की उच्च रैंकिंग को बरकरार रखा जा सके।

इस अवसर पर जिला सांख्यिकि अधिकारी स्वर्ण लता ने बताया कि आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा के मार्गदर्शन में इस प्रोगराम को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने के लिए सभी विभाग अपने कार्यों की जानकारी और उससे संबंधित डाटा को भविषय में भी समय पर उपलब्ध करवाने का प्रयास करें।

 

Tags: DC Kangra , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD