Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव को आदर्श मानता हूं, उनसे काफी कुछ सीखा है: डेवाल्ड ब्रेविस

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, SA20, SA20 League, Dewald Brevis, Suryakumar Yadav, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 21 Jan 2023

Last updated on: Jan 21, 2023, 00:00 IST

एमआई केप टाउन के उभरते सितारे डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा है कि वह मुम्बई इंडियंस के टीम साथियों रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपना आदर्श मानते हैं और उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा है। ब्रेविस ने मौजूदा एसए20 के उद्घाटन मैच में तेज तर्रार 70 रन बनाये थे। 

ब्रेविस ने दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में 117 के स्ट्राइक रेट पांच मैचों में 133 रन बनाये हैं। एमआई केप टाउन के पार्ल रॉयल्स के खिलाफ मैच की पूर्वसंध्या पर ब्रेविस ने कहा कि वह एमआई परिवार की दो टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए खुश हैं। मुम्बई इंडियंस ने उन्हें पिछले सत्र में अपनी टीम में शामिल किया था। 

फ्रेंचाइजी की शनिवार को जारी विज्ञप्ति के हवाले से ब्रेविस ने कहा, "मेरा पसंदीदा रंग नीला है। इसलिए इस परिवार का हिस्सा होना अद्भुत बात है। मुम्बई की तरह केप टाउन में भी परिस्थितियां शानदार हैं।"ब्रेविस ने एक सवाल के जवाब में कहा, "मैं काफी खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानता हूं। 

उदहारण के लिए रोहित शर्मा और सूर्य कुमार तथा अन्य सभी बड़े खिलाड़ी, मैं इन सभी लीजेंड के साथ खेलना पसंद करता हूं।"उन्होंने साथ ही कहा, "मैंने आईपीएल से काफी कुछ सीखा है। इन सितारों से मुलाकात का अहसास ही अलग था लेकिन मेरी कोचिंग टीम ने अहसास दिलाया कि मैं इस परिवार से सम्बन्ध रखता हूं और सलाह दी कि मुझे इन सितारों से अभिभूत नहीं होना चाहिए और मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी मदद मिली।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , SA20 , SA20 League , Dewald Brevis , Suryakumar Yadav , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD