Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन: कैमिला जियोर्जी का हरा चौथे दौर में पहुंची बेंसिक

Sports News, Tennis, Tennis Player, Australian Open, Australian Open 2023, Belinda Bencic, Camila Giorgi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 21 Jan 2023

Last updated on: Jan 21, 2023, 00:00 IST

12वीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेंसिक ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। बेंसिक ने इटली की कैमिला जियोर्जी को 6-2 7-5 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का 2019 के बाद से मुकाबला नहीं हुआ था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक की स्वर्ण विजेता बेंसिक को जियोर्जी के खिलाफ करियर मुकाबलों में 3-2 की बढ़त हासिल थी। 

वह एडिलेड इंटरनेशनल खिताब जीतने के साथ जनवरी से अपराजित चल रही थीं। बेंसिक ने पहले सेट में अपना दबदबा बनाते हुए तीसरे और सातवें गेम में जियोर्जी की सर्विस तोड़ी और यह सेट 6-2 से जीत लिया। दूसरे सेट में बेंसिक ने तीसरे गेम में जियोर्जी की सर्विस फिर तोड़ी। 

बेंसिक ने आठवें गेम में जियोर्जी की कड़ी चुनौती पर काबू पाते हुए अपनी सर्विस बरकरार रखी और 5-3 की बढ़त बना ली। जियोर्जी ने 10वें गेम में ब्रेक हासिल किया और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। लेकिन स्विस खिलाड़ी ने 11वें गेम में जियोर्जी की सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस बरकरार रख एक घंटे 40 मिनट में मुकाबला जीत लिया।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Australian Open , Australian Open 2023 , Belinda Bencic , Camila Giorgi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD