Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने शाहपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

कहा....सेवा भाव तथा समर्पण से काम करें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

स्वास्थ्य विभाग का कार्य मानवता और करुणा से जुड़ा होने के कारण विभाग के प्रत्येक कर्मचारी को सेवा भाव तथा समर्पण से अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। यह उद्गार स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज शाहपुर के नागरिक अस्पताल में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

स्वास्थ्य मंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।  उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को सुगमता से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने को ओर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के अपने इस प्रवास के दौरान उन्हें यह भी बताया गया है कि कई संस्थानों में ओटीए (ऑपरेशन थियेटर सहायक) के पद रिक्त चल रहे हैं इस बारे भी गंभीरता से विचार किया जाएग।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों को हॉस्पिटल कैम्पस में ही रहने की सुविधा मिल सके इस तरह के प्रयास भी चरणबद्ध तरीके से किये जायेंगें ताकि मरीजों को त्वरित इलाज की सुविधा मिल सके। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि दूर-दराज के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके और गरीब से गरीब नागरिक भी अपना इलाज अच्छे ढंग से करवा सके।

’स्थानीय विधायक ने क्षेत्र की आकांक्षाओं से करवाया अवगत’

इस अवसर पर स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया तथा शाहपुर में आने पर उनका आभार जताया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं बारे विस्तृत जानकारी दी। केवल पठानिया ने मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके पूर्व के कार्यकाल में भी शाहपुर को दिल खोल कर विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करवाया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय विधायक केवल पठानिया को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई माँगों की शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने नागरिक हॉस्पिटल शाहपुर के लिए सोलर तथा फ्लड लाइट लगाने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिक हॉस्पिटल के नए बनाये जा रहे भवन का अवलोकन भी किया और इसे शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए।

’सैनिक लीग ने मंत्री के समक्ष रखी अपनी बात’

इससे पूर्व रैत में सैनिक लीग शाहपुर के सदस्यों ने मंत्री के साथ बैठक भी की और अपनी विभिन्न माँगें उनके समक्ष रखी। सैनिक लीग ने डेंटल चेयर, ईसीएचएस, सैनिक विश्राम गृह निर्माण इत्यादि विषयों को मंत्री के सम्मुख रखा। मंत्री ने बड़ी ही गंभीरता और सहानुभूति पूर्वक उनकी मांगों को सुना और उचित निदान की बात कही।

’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के दौरान हो जनजागरण’

इसके उपरान्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  सीडीपीओ कार्यालय रैत में भी गए और वहाँ पर उन्होंने तीन नवजात बच्चियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत चीकू के पौधे और अपनी तरफ से 500-500 रुपये का शगुन भी दिया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के दौरान समाज को बच्चियों के जन्म और पालन पोषण के लिए संवेदनशील बनाते हुए जनजागरण अभियान चलाना चाहिए।

’यह रहे उपस्थित’

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ मुरारी लाल, बीडीओ रैत डॉ सुशील शर्मा, डॉ विक्रम, डीपीओ अशोक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नरेन्द्र जरयाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति सुमीत, अधिशासी अभियंता विद्युत संदीप, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, राजीव पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक  उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD