Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव द्वारा धान की पराली को पशुओं के चारे के तौर पर इस्तेमाल करने के रास्ते तलाशने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ की तरफ से धान की पराली का योग्य ढंग से निपटारा करने के लिए पराली को पशुओं के चारे के तौर पर इस्तेमाल करने के रास्ते तलाशने और इस संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय में मुख्य सचिव ने पशु पालन और डेयरी विकास, सहकारिता,  कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के इलावा गुरू अंगद देव वैटरनरी यूनिवर्सिटी फॉर एनिमल सायंसेज़, लुधियाना और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से धान की पराली के प्रबंधन के लिए इन सीटू और एक्स सीटू इंतज़ाम कर रही है। इसी दिशा में पराली को पशुओं के चारे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने पर काम कर रहा है।

मुख्य सचिव ने उक्त तीनों ही विभागों और दोनों यूनिवर्सिटियों के माहिर नुमायंदों को लेकर कमेटी बनाने के लिए कहा जो राज्य में अलग-अलग स्थानों पर डेयरी के धंधे से जुड़े प्रगतिशील किसानों के साथ संबंध कायम करके इस दिशा में काम करे। उन्होंने कहा कि जिन पशु पालकों की तरफ से पहले ही इसका प्रयोग किया जा रहा है, उनकी फीडबैक ली जाये।

प्रमुख सचिव पशु पालन, डेयरी विकास एवं मछली पालन विकास प्रताप ने मुख्य सचिव को बताया कि इस विधि के प्रयोग से जहाँ पराली का प्रबंधन सुचारू तरीके से होगा वहीं पशु पालकों को आर्थिक लाभ भी होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि इस सम्बन्धी डेयरी विकास के प्रशिक्षण केन्द्रों, कृषि विज्ञान और मिल्क यूनियनों के द्वारा किसानों को जागरूक किया जाये।

मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव पशु पालन विकास प्रताप, मिल्कफैड के एम. डी. अमित ढाका, गुरू अंगद देव वैटरनरी यूनिवर्सिटी फार एनिमल सायंसेज़, लुधियाना के वाइस चांसलर डा. इन्द्रजीत सिंह, पशु पालन विभाग के डायरैक्टर राम पाल मित्तल, कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरैक्टर जगदीश सिंह और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना के चारा ब्रीडर के इंचार्ज आर. एस. साहू भी उपस्थित थे।

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD