Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रमुख सचिव आईएंडसी ने सांबा का दौरा कर नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की समीक्षा की

 Samba, Deputy Commissioner Samba, Anuradha Gupta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Samba, Principal Secretary Industries and Commerce, Prashant Goyal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सांबा , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य प्रशांत गोयल ने शुक्रवार को सांबा के औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया और भूमि उपलब्धता की स्थिति के साथ नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर, आईएंडसी में सचिव समिता सेठी, उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता, एमडी सिडको रमन कुमार केसर, एसडीएम विजयपुर, एसीआर सांबा के अलावा राजस्व, उद्योग व सिडको के अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रमुख सचिव ने बड़ी ब्राह्मणा तहसील का दौरा किया, जहां उन्हें अवगत कराया गया कि सीमांकन के बाद, सभी उपलब्ध भूमि सिडको को सौंप दी गई है। उन्होंने एस्टेट की स्थापना हेतु उद्योग विभाग द्वारा किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया। 

प्रमुख सचिव ने करथोली के लिए वैकल्पिक एप्रोच रोड के स्थल का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि व्यवहार्यता रिपोर्ट जल्द से जल्द कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, सांबा के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। बाद में, प्रशांत गोयल ने सांबा तहसील में करंडी का भी दौरा किया, जहां औद्योगिक एस्टेट के विकास हेतु लगभग 364 कनाल भूमि उपलब्ध है। 

उन्होंने उद्योग विभाग को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हेतु तुरंत औद्योगिक क्षेत्रों का विकास शुरू करने के लिए कहा। बाद में उन्होंने ड्राई पोर्ट का भी दौरा किया, जहां तेजी से काम चल रहा है। उन्हें अवगत कराया गया कि ड्राई पोर्ट इस वित्तीय वर्ष के अंत तक परिचालन शुरू कर देगा। 

उपायुक्त द्वारा प्रमुख सचिव को अवगत कराया गया कि औद्योगिक सम्पदा कटली में भी सीमांकन का कार्य चल रहा है। प्रमुख सचिव ने एमडी सिडको और उद्योग विभाग के अन्य अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में तेजी लाने को कहा।

 

Tags: Samba , Deputy Commissioner Samba , Anuradha Gupta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Samba , Principal Secretary Industries and Commerce , Prashant Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD