Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बंगाल में एक करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत जब्त, तीन गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, West Bengal, Crime News West Bengal, Elephant Tusks, Elephant Tusks Smuggled, Police, West Bengal Poloce
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पश्चिम बंगाल पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दार्जिलिंग के खोरीबाड़ी वन क्षेत्र से तस्करी किए गए लगभग एक करोड़ रुपये के हाथी दांत बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपियों की पहचान असित उरांव, अनिल उरांव और पुनीलाल नागचिया के रूप में हुई है। असित और अनिल जहां फूलबाड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं, वहीं पुनीलाल गरीधुरा का रहने वाला है। वन्यजीव तस्करों द्वारा खोरीबाड़ी वन क्षेत्र में मिनी ट्रक में हाथी के बच्चे की तस्करी करने की कोशिश करने की सूचना मिलने पर पुलिस और एसएसबीकर्मियों की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। 

अंत में खोरीबाड़ी क्षेत्र में घोषपुकुर वन रेंज में वाहन को पकड़ लिया गया। हालांकि उसमें हाथी के बच्चे की जगह हाथी दांत बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति दांत के संबंध में न तो कोई दस्तावेज पेश कर पाए, न ही कोई जानकारी दे पाए। पुलिस फिलहाल तीनों से उनके अन्य साथियों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है। 

पुलिस के अनुसार उत्तर बंगाल का यह विशेष क्षेत्र वन्यजीवों की तस्करी का अड्डा बन गया है। महज छह दिन पहले पास के अलीपुरद्वार जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने एक पैंगोलिन की तस्करी का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया था। 

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जेम्स बोरोगांव (53) के रूप में हुई है, जो खोयारडांगा-2 ग्राम पंचायत का उप प्रमुख है।उसके कब्जे से एक पैंगोलिन भी बरामद किया गया है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , West Bengal , Crime News West Bengal , Elephant Tusks , Elephant Tusks Smuggled , Police , West Bengal Poloce

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD