Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

विधायकों व डिप्टी कमिश्नर ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश दिवस और शोभा यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

आवश्यक प्रबंधो के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपी डियूटी ,प्रबंध समय पर करने के दिए निर्देश

 DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Sheetal Angural, Kartarpur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल, जालंधर केंद्रीय विधायक रमन अरोड़ा, करतारपुर विधायक बलकार सिंह, डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह और पुलिस कमिश्नर एस. भूपति ने 5 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती और 4 फरवरी को होने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए श्री गुरु रविदास सभा के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक की।

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में बैठक के दौरान विधायक व डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रकाश दिवस के आयोजन को उचित व धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाने के विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निजी तौर पर पूरी व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा ताकि आयोजनों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि शहर की सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक रूट प्लान तैयार करें और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाए।उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शोभा यात्रा मार्ग पर यदि बिजली की तारे लटकी हुए है तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। 

इस बीच संबंधित अधिकारियों ने मैडीकल दल, आवश्यक दवाएं, एंबुलेंस, शोभा यात्रा मार्ग के इलावा अन्य विशेष स्थलों की साफ-सफाई, चौक का सौंदर्यीकरण, पेयजल, अस्थाई शौचालय, सुरक्षा, पार्किंग एवं सुगम यातायात व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने विधायकों व श्री गुरु रविदास सभा के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन आयोजन व शोभा यात्रा को लेकर सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगा, जिसके लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था के मामले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने उचित पार्किंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित महाजन, डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा, एसडीएम जै इंदर सिंह, नगर निगम संयुक्त कमिश्नर शिखा भगत, आम आदमी पार्टी नेता राजविंदर कौर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और श्री गुरु रविदास सभाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Sheetal Angural , Kartarpur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD