Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपायुक्त रामबन मुसर्रत इस्लाम ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया

Ramban, Deputy Commissioner Ramban, Mussarat Islam, Mussarat ul-Islam, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Ramban, Beti Bachao Beti Padhao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामबन , 18 Jan 2023

Last updated on: Jan 18, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त रामबन मुसर्रत इस्लाम ने आज समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित सप्ताह भर चलने वाले बीबीबीपी अभियान के तहत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ को बढ़ावा देने हेतु जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों को शपथ दिलाई।

उपायुक्त ने पूरे जिले में बीबीबीपी अभियान को मजबूत करने हेतु आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस लाल, सीपीओ डॉ. कस्तूरी लाल, एसीडी अशोक सिंह, डीएसडब्ल्यूओ राहुल गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उपायुक्त ने प्रतिभागियों से लोगों को लड़कियों को शिक्षित करने, उनके अच्छे स्वास्थ्य की देखभाल करने और महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का उद्देश्य लोगों को समाज में बालिकाओं के महत्व के बारे में जागरूक करना है, इसके अलावा लोगों के बीच उनके प्रति दृष्टिकोण में बदलाव लाना है।‘‘ उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्थानीय महिलाओं को सम्मानित करने और उन्हें जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। 

उन्होंने जिले भर में अभियान का अधिक से अधिक प्रभाव पैदा करने हेतु अंतर्विभागीय समन्वय का भी आह्वान किया। इस बीच, डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि 17 जनवरी से शुरू हुए सप्ताह भर के अभियान के दौरान जिले भर में गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि लड़कियों, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, विशेष रूप से दिव्यांगों के लिए आपातकालीन सहायता मांगने और नशा तस्करों को लक्षित करने हेतु हेल्प लाइन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने वाले होर्डिंग विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं।

 

Tags: Ramban , Deputy Commissioner Ramban , Mussarat Islam , Mussarat ul-Islam , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Ramban , Beti Bachao Beti Padhao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD