Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जी म्यूज़िक ने रिलीज़ किया दलेर मेहंदी का ब्रांड न्यू साँग "गड़बड़ गड़बड़"

Music, Gadbad Gadbad, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Zee music, Daler Mehndi, Zindagi Shatranj Hai, Hiten Tejwani, Bruna Abdullah, Shahwar Ali, Pankaj Berry
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jan 2023

Last updated on: Jan 17, 2023, 00:00 IST

भारत के पहले पंजाबी पॉप किंग दलेर मेहंदी एक बार फिर अपने चाहने वालों के साथ झूमने लिए गड़बड़ गड़बड़ साँग के साथ हाज़िर हैं। निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह की फ़िल्म ज़िंदगी शतरंज हैं का लेटेस्ट ट्रैक गड़बड़ गड़बड़ को जी म्यूज़िक ने रिलीज़  किया है।

फ़िल्म ज़िंदगी शतरंज है का ट्रैक गड़बड़ गड़बड़ के साथ दलेर मेहंदी एक लम्बे समय के अंतराल के बाद किसी फ़िल्म के गाने के वीडियो में नज़र आएँगे। हाल में ही सिंगर दलेर मेहंदी ने गाने के प्रमोशन के लिए मुंबई में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुष्यंत जी ने मुझे इस गाने के लिए बात की। 

मुझे कांसेप्ट बहुत अच्छा लगा क्योंकि यह फ़िल्म की कहानी के साथ दर्शक देखेंगे। ऐसा नहीं है कि मैं प्राइवेट सिंगल्स या फ़िल्म के विडियोज में काम नहीं करना चाहता लेकिन मैं अपने पैसे से गाना बनाकर उसे सोशल मीडिया में मिलियन व्यूज के लिए खर्च करके प्रसिधि नहीं पाना चाहता हूँ।

निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह  ने कहा कि "यह मॉडर्न एज़ थ्रीलिंग और सस्पेंस फ़िल्म हैं। पहले दृश्य से अंत तक दर्शकों को सीट से बांधकर रखेगी ये फ़िल्म। हितेन तेजवानी के साथ फ़िल्म के अन्य सभी एक्टर्स ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया है। साथ ही फ़िल्म का म्यूजिक भी बहुत ही अच्छा बना है।

आनंद मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित फ़िल्म "ज़िंदगी शतरंज है" के निर्माता आनंद प्रकाश , मृणालिनी सिंह , फहीम कुरैशी हैं  और निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह हैं  फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हितेन तेजवानी , ब्रूना अब्दुल्ला, शाहवर अली , पंकज बेरी और हेमंत पांडेय के साथ ही गायक दलेर मेहंदी और अर्जुमन मुग़ल अतिथि भूमिकाओं में नज़र आयंगे । फ़िल्म २० जनवरी को पूरे देश के सिनेमागृह में प्रदर्शित होगी ।

 

Tags: Music , Gadbad Gadbad , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Zee music , Daler Mehndi , Zindagi Shatranj Hai , Hiten Tejwani , Bruna Abdullah , Shahwar Ali , Pankaj Berry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD