Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना के विकास कार्यों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

अधिकारी दूरदर्शिता और नई सोच के साथ कार्य करें: मुकेश अग्निहोत्री

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Una
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी दूरदर्शिता तथा नई सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को जिला में नई परियोजनाएं के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह बात बचत भवन ऊना में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे विकासात्मक कार्यों की शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला के सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखें। जिन स्थानों पर होर्डिंग स्थापित किए गए है उन्हें आकर्षक एवं सूचनाप्रद बनाने के लिए कार्य करें।

मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस एवं खनन विभाग को जिला में अवैध खनन के मामलों मंे कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सभी उपमण्डलाधिकारियों को कहा कि वे अपने क्षेत्राधिकार में खनन से सरकारी सम्पति हो रहे नुक्सान के लिए निरीक्षण करें एवं त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सभी उपमण्डलाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बिना टैक्स और परमिट के चल रही वॉल्वो बसों का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।उप-मुख्यमंत्री ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र का समुचित भू-बैंक डाटा तैयार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों की सूची तैयार की जाए तथा अवैध कब्जों को हटाने की रणनीति भी बनाई जाए।

मुकेश अग्निहोत्री ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर के इतिहास से सम्बन्धित शीघ्र होर्डिंग्ज तैयार कर उचित स्थानों पर प्रदर्शित करें ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त हो सके।उपायुक्त राघव शर्मा ने आश्वस्त किया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 10 दिनों के भीतर जिला में भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला के समस्त विभागों के अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD