Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ब्राजील की राजधानी में दंगा करने वाले 1,500 गिरफ्तार

Crime News, Crime News World, Brazil, Brazil Riots, Brazil Riots Latest News, Brazil Riots Reason, Brasilia, Jair Bolsonaro
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्राजीलिया , 10 Jan 2023

Last updated on: Jan 10, 2023, 00:00 IST

ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा किए गए हिंसक दंगों के मद्देनजर करीब 1,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने सोमवार को 1,200 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि रविवार को 300 लोगों को दंगा होने के कुछ ही घंटों बाद हिरासत में लिया गया था। 

न्याय मंत्री फ्लेवियो डिनो के अनुसार लगभग 40 बसें, जो प्रदर्शनकारियों को राजधानी तक ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई थीं, जब्त कर ली गई हैं। इसके अलावा सोमवार को भारी हथियारों से लैस अधिकारियों ने ब्राजीलिया में बोल्सनारो समर्थकों के एक शिविर को नष्ट कर दिया। 

रविवार की हिंसा लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के शपथ ग्रहण के ठीक एक सप्ताह बाद हुई। लूला ने 31 अक्टूबर, 2022 को हुए चुनाव में बोल्सनारो को काफी कम अंतर से हराया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील के झंडे के रंग पीले और हरे रंग की कमीज पहने प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ब्रासीलिया की इमारतों में तोड़फोड़ की। 

राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे प्रदर्शनकारियों ने जब राष्ट्रपति भवन का घेराव किया तो पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसा से व्यापक क्षति हुई है। राष्ट्रपति भवन के भूतल पर लगभग हर खिड़की को नष्ट कर दिया गया। महल के बाहर फुटपाथ को भी नुकसान के निशान दिखाई दिए। 

बीबीसी ने बताया कि पास के कांग्रेस भवन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस बीच दंगे को रोकने में विफल रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने ब्राजीलिया के गवर्नर इबनीस रोचा को 90 दिनों के लिए पद से हटा दिया है। रोचा ने हिंसा के लिए माफी मांगी है। दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों ने भी हिंसा की निंदा की है। 

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के नेताओं ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी कर ब्राजील के लोकतंत्र पर हमले की निंदा की। अमेकिरा के राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को लूला को फोन कर ब्राजील के लोकतंत्र के लिए अमेरिका के अटूट समर्थन की बात कही।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Brazil , Brazil Riots , Brazil Riots Latest News , Brazil Riots Reason , Brasilia , Jair Bolsonaro

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD