Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

समग्र कृषि विकास कार्यक्रम पर यूटी स्तर का प्रशिक्षण जम्मू में संपन्न हुआ

कार्यक्रमों से जमीनी स्तर पर शीर्ष परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्णता आएगी : अटल डुल्लू

Atal Dulloo, Agriculture Production Department, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 08 Jan 2023

Last updated on: Jan 08, 2023, 00:00 IST

समग्र कृषि विकास कार्यक्रम पर तीन दिवसीय यूटी स्तर का प्रशिक्षण यहां कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 6 जनवरी 2023 को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया था।उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक परिषद ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के समग्र विकास हेतु यूटी स्तर की शीर्ष समिति द्वारा अनुशंसित 29 परियोजना प्रस्तावों के कार्यान्वयन हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

तीन दिवसीय इवेंट कन्वेंशन सेंटर जम्मू के दौरान अध्यक्ष, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के तकनीकी कार्य समूह के सदस्यों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। स्काॅस्ट-के और स्काॅस्ट-जे के वैज्ञानिकों और बागवानी, रेशम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन, भेड़पालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन आदि सहित कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

तीन दिवसीय आयोजन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के तहत इन 29 परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन की तैयारी करना है।एसीएस ने अधिकारियों के बीच क्षमता निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने संबद्ध विभागों के अधिकारियों से समन्वय से काम करने को कहा ताकि विभिन्न परियोजनाओं के तहत वांछित परिणाम हासिल किए जा सकें। अटल डुल्लू ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान हितधारकों के लिए विभिन्न परियोजनाओं का सार प्रस्तुत किया गया ताकि वे कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए इन 29 अनुमोदित परियोजनाओं के तहत किए गए हस्तक्षेपों को समझ सकें।

एसीएस ने प्रतिभागियों से कहा कि वे इन सभी 29 स्वीकृत परियोजनाओं के विवरण देखें और उनके सफल कार्यान्वयन में योगदान दें। उन्होंने कहा कि इसी तरह के उन्मुखीकरण कार्यक्रम जम्मू और श्रीनगर में मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे और इन 29 स्वीकृत परियोजनाओं में से प्रत्येक पर संबंधित संसाधन व्यक्तियों को पहले चरण में जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि अगले चरण में ब्लॉक, जिला स्तर पर इन 29 परियोजनाओं के तहत केंद्र शासित प्रदेश के किसानों को दिए जाने वाले लाभ के संबंध में जागरूकता होगी।

इस कार्यक्रम में उपकुलपति स्कास्ट-जे, उपकुलपति स्कास्ट-के, सचिव कृषि उत्पादन विभाग, विशेष सचिव बागवानी, निदेशक कृषि जम्मू, निदेशक कृषि कश्मीर, निदेशक भेड़पालन, निदेशक बागवानी, निदेशक मत्स्य, एमडी जेकेएजीआरओएस, एमडी, जेकेएचपीएमसी और एमओडी, स्काॅस्ट-के और स्कास्ट-जे के वैज्ञानिक और कृषि एवं संबद्ध विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Atal Dulloo , Agriculture Production Department , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD