Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, मल्लिकार्जुन खरगे बोले, धर्म के नाम पर देश तोड़ रही भाजपा

Mallikarjun Kharge, Congress President, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Bharat Jodo Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांका , 05 Jan 2023

Last updated on: Jan 05, 2023, 00:00 IST

कांग्रेस ने बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत से गुरुवार को राज्य में 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रुवार को इसकी विधिवत शुरुआत की। इस यात्रा में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत तमाम बड़े दिग्गजों ने हिस्सा लिया। 

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा 1200 किलोमीटर की है। मंदरा पर्वत से शुरू इस यात्रा के पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद मौजूद रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे रही है और देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "वे हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों में क्या किया है, यदि कांग्रेस 70 सालों में कुछ नहीं करती तो मोदी जी, आप देश के प्रधानमंत्री नहीं होते।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जम्हूरियत को बचाया, कांग्रेस ने संविधान को बचाया। 

सब कुछ कांग्रेस ने किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाया। खड़गे ने सवाल किया, "एम्स, आईआईटी, इतने सारे इंजीनियरिंग कॉलेज किसके हैं? सब इस देश के हैं और इनका निर्माण कांग्रेस की सरकारों ने करवाया।" उन्होंने कहा, "आज देश में जो कुछ भी दिख रहा है, सब कांग्रेस की देन है ना कि भाजपा की। 

जिनको हमने इंजीनियर बनाया आपने उनको गुमराह किया है। एक-दूसरे के खिलाफ समाज को तोड़ना, धर्म के नाम पर लड़ाना, यही भाजपा का काम है।" खड़गे ने कहा, "हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन मोदी सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे महंगाई कम करेंगे, विदेशों से काला धन वापस लाएंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, जबकि अब महंगाई और बेरोजगारी से पूरा देश त्रस्त है।"

बांका से शुरू होकर यह यात्रा भागलपुर, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, आरा, बक्सर, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद, गया होते हुए बोधगया में जाकर खत्म होगी।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Congress President , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Bharat Jodo Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD