Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

अटल डुल्लू ने जम्मू-कश्मीर में एनबीएचएम के तहत लिए जाने वाले कई प्रस्तावों को मंजूरी दी

पूरे केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के कार्यान्वयन हेतु यूटी स्तर की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता की

Atal Dulloo, Agriculture Production Department, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, National Bee Keeping and Honey Missionm, NBHM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 03 Jan 2023

Last updated on: Jan 03, 2023, 00:00 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने आज नागरिक सचिवालय में जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के कार्यान्वयन हेतु केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में प्रबंध निदेशक जम्मू-कश्मीर एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, निदेशक कृषि जम्मू/कश्मीर, सचिव केवीआईसी, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण, जनजातीय मामले विभाग, आईसीएआर, संयुक्त निदेशक कृषि और मशरूम जम्मू/कश्मीर और अन्य संबंधित प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड से भाग लिया।

निदेशक कृषि कश्मीर मोहम्मद इकबाल चैधरी, जो सदस्य सचिव-सह-नोडल अधिकारी एनबीएचएम भी हैं, ने जम्मू-कश्मीर में मिशन और इसकी स्थिति के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी।उन्होंने बताया कि बैठक में आत्मनिर्भर भारत योजना के हिस्से के रूप में मिशन की घोषणा की गई थी और राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही ‘मीठी क्रांति‘ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु देश में वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन का समग्र प्रचार और विकास एनबीएचएम का लक्ष्य है।

बैठक में कार्य योजना तैयार करने और उसे लागू करने की प्रक्रिया पर गहन चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि छठभ्ड को केंद्रीय क्षेत्र योजना, यानी केंद्र सरकार द्वारा 100 प्रतिषत वित्त पोषित, के रूप में राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के माध्यम से लागू किया जाएगा और बोर्ड इकाई, डीएसी-एफडब्ल्यू, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय वर्ष के लिए अस्थायी परिव्यय की सूचना देगा।

यह भी बताया गया कि एनबीएचएम का मुख्य उद्देश्य कृषि और गैर-कृषि परिवारों के लिए आय और रोजगार सृजन के लिए मधुमक्खी पालन उद्योग के समग्र विकास को बढ़ावा देना है, कृशि, बागवानी उत्पादन को बढ़ाना, एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास की स्थापना सहित बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है। 

इस अवसर पर समिति ने जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में एनबीएचएम के तहत 18.76 करोड़ रुपये की कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अलावा सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी।इस अवसर पर बोलते हुए, डुल्लू ने यूटी में मिशन के कार्यान्वयन पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए संबंधितों पर जोर दिया और कहा कि समयबद्ध तरीके से वांछित परिणाम प्राप्त करने हेतु मिशन की सभी गतिविधियों को परिभाषित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन में यूटी के दोनों क्षेत्रों में स्थिरता के अलावा एक विशाल क्षमता है और यह एक व्यवहार्य क्षेत्र है जिसमें रोजगार की अधिकतम संभावनाएं हैं।

 

Tags: Atal Dulloo , Agriculture Production Department , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , National Bee Keeping and Honey Missionm , NBHM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD