Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

'योग्य' भारतीयों को मिलेंगे ऑस्ट्रियाई वर्क परमिट : एस. जयशंकर

Subrahmanyam Jaishankar, External Affairs Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विएना , 02 Jan 2023

Last updated on: Jan 02, 2023, 00:00 IST

भारत और ऑस्ट्रिया के संबंधों को और मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उम्मीद जताई कि अधिक भारतीयों को ऑस्ट्रिया का रेड कार्ड-व्हाइट-कार्ड मिलेगा, जो इसके धारकों को देश में दो साल तक रहने और काम करने की अनुमति देता है। 

जयशंकर ने रविवार को वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, हमें उम्मीद है कि रेड कार्ड-व्हाइट-कार्ड योग्य भारतीयों को बड़ी संख्या में दिए जाएंगे और यह देश की प्रतिष्ठा बनाने और हमारे संबंधों को मजबूत करने में मदद करेंगे। रेड-व्हाइट-रेड कार्ड एक वर्क परमिट और रेजिडेंस परमिट है, जो ऑस्ट्रिया में काम करने की इच्छा रखने वाले अन्य देशों के अत्यधिक कुशल व्यक्तियों को 24 महीने की अवधि के लिए जारी किया जाता है।

यह वर्किं ग हॉलिडे प्रोग्राम एग्रीमेंट के तहत आएगा, जिस पर जल्द ही दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए जाएंगे, और यह ऑस्ट्रिया में भारतीय छात्रों को छह महीने तक काम करने में सक्षम बनाएगा। जयशंकर ने कहा, यह हमारे लिए है, मैं कहूंगा, यह एक नया एक्सपेरिमेंट है। 

अगर यह ऑस्ट्रिया में अच्छा काम करता है, तो हम इसे अन्य देशों में आगे ले जाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब भारत किसी देश के साथ इस तरह का समझौता कर रहा है। जयशंकर, जो ऑस्ट्रिया की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, प्रवासन और गतिशीलता समझौते सहित कुल पांच समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

जयशंकर ने कहा, यह (समझौता) उन लोगों के लिए आसान बना देगा, जो यहां (ऑस्ट्रिया) काम करना चाहते हैं, जो व्यापार के लिए यहां आना चाहते हैं, जो छात्रों के रूप में यहां आना चाहते हैं, जो यहां पेशेवरों के रूप में आना चाहते हैं। भारत ने हाल ही में जर्मनी के साथ और इससे पहले यूके, फ्रांस, पुर्तगाल और डेनमार्क सहित कई अन्य यूरोपीय देशों के साथ एक समान समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा, जब लोग भारत के बारे में सोचते हैं, तो वे एक देश के बारे में नहीं सोचते हैं, वे एक व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। वे एक भारतीय और उस भारतीय के साथ उनके अनुभव से संबंधित होते हैं। यदि उस भारतीय के साथ उनका अनुभव अच्छा है तो भारत के बारे में उनकी धारणा बनती है। 

मेरे लिए, मैं जो भी कूटनीति करता हूं, वह आपके द्वारा बनाई गई छवि और भावना की तुलना में कुछ भी नहीं है। इसलिए, आप यहां जो कर रहे हैं, वह करते रहें। जयशंकर ने कहा, मैं दिल से आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि अगर भारत-ऑस्ट्रिया के संबंध इतने अच्छे हैं कि 27 साल तक विदेश मंत्री की जरूरत नहीं पड़ी तो इसका बहुत बड़ा श्रेय आप सभी को जाता है।

जयशंकर की यात्रा पिछले 27 वर्षों में पहली भारत-ऑस्ट्रिया विदेश मंत्री स्तर की यात्रा है, जो 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों की पृष्ठभूमि में हो रही है।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , External Affairs Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD