Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. ओपिन्दर सिंह लाम्बा को गरिमापूर्ण विदाई

समूह अधिकारियों ने डॉ. लाम्बा द्वारा 36 वर्ष की नौकरी के दौरान प्रदान की गईं बेमिसाल सेवाओं की सराहना की

Rahul Bhandari, Dr. Opinder Singh Lamba, Information And Public Relations, DIPR Punjab,Information and Public Relations Department Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2022

Last updated on: Dec 30, 2022, 00:00 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आज अतिरिक्त निदेशक डॉ. ओपिन्दर सिंह लाम्बा को उनकी सेवानिवृत्ति पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। डॉ. लाम्बा 36 वर्ष की शानदार सेवा निभाने के बाद सेवानिवृत्ति हुए हैं।

यहाँ पंजाब भवन में प्रभावशाली समारोह के दौरान श्री राहुल भंडारी, प्रमुख सचिव, सूचना एवं लोक संपर्क और श्री सन्दीप सिंह गाड्हा, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) समेत अन्य अधिकारियों ने डॉ. लाम्बा द्वारा निभाई गईं शानदार सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा सख़्त मेहनत, लगन और दृढ़ता से निभाई गईं बेमिसाल सेवा उनके साथियों और अन्य स्टाफ सदस्यों को अपनी ड्यूटी जि़म्मेदारी और पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। 

अधिकारियों ने कहा कि डॉ. लाम्बा विभाग के लिए एक बहुमूल्य संपत्ति की तरह थे और उनकी सेवानिवृत्ति से एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भर पाना मुश्किल होगा। डॉ. लाम्बा के सेवानिवृत्ति के बाद बेहतर और सेहतमंद जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में अपने साहित्यिक कार्य को आगे बढ़ाएंगे और कानून के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देने समेत समाज कल्याण के लिए खुले दिल से काम करते रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि अपने लम्बे पेशेवर सफऱ की सफलतापूर्वक समाप्ति के बाद अब डॉ. लाम्बा अपनी सामाजिक जि़म्मेदारी को और अधिक सुचारू ढंग से निभाने के साथ-साथ अपने पारिवारिक सदस्यों के लिए और अधिक समय निकाल सकेंगे। 

अधिकारियों ने डॉ. ओपिन्दर सिंह लाम्बा द्वारा सरकारी नौकरी के मुश्किलों भरे सफऱ के दौरान अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए ‘‘सरकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के लोक संपर्क में बदलती रणनीतियों और तकनीकों का तुलनात्मक अध्ययन’’ विषय पर पी.एच.डी. करने की सराहना की और मुख्य कार्यालय एवं जि़ला अधिकारियों को डॉ. लाम्बा की तरह निरंतर पढ़ाई कर अपना हुनर निखारने की अपील की।  

अपने संबोधन के दौरान डॉ. लाम्बा ने विभाग में अपने अनुभव अधिकारियों के साथ साझा किए और अपने पेशेवर जीवन के दौरान मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अधिकारियों द्वारा डॉ. ओपिन्दर सिंह लाम्बा को सम्मान चिह्न और तोहफ़े देकर सम्मानित भी किया गया।  

समारोह के दौरान डॉ. लाम्बा के पारिवारिक सदस्यों के अलावा श्री रणदीप सिंह आहलूवालीया और श्री हरजीत सिंह गरेवाल (दोनों ज्वाइंट डायरैक्टर), श्री इशविन्दर सिंह गरेवाल, श्रीमति शिखा नेहरा और श्री मनविन्दर सिंह (सभी डिप्टी डायरैक्टर), आई.पी.आर.ओज, डी.पी.आर.ओज, ए.पी.आर.ओज और विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rahul Bhandari , Dr. Opinder Singh Lamba , Information And Public Relations , DIPR Punjab , Information and Public Relations Department Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD