Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धर्मशाला की तीन खड्डों के तटीकरण पर खर्चे जाएंगे 150 करोड़ - सुधीर शर्मा

चरान, मांझी और मनूनी खड्ड के तटीकरण को बनाई जा रही परियोजना, हर साल 1300 हैक्टेयर भूमि का बाढ़ से होगा बचाव, सालाना बचेंगे 25 करोड़

Sudhir Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Dec 2022

Last updated on: Dec 29, 2022, 00:00 IST

धर्मशाला क्षेत्र की तीन मुख्य खड्डों - चरान, मांझी और मनूनी के तटीकरण पर 150 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इससे एक ओर जहां हर साल करीब 1300 हैक्टेयर भूमि का बाढ़ से बचाव होगा, वहीं सालाना 25 करोड़ रुपये के नुकसान को भी बचाया जा सकेगा। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह जानकारी आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग को तटीकरण परियोजना का विस्तृत प्राकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

सुधीर शर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग इन तीन खड्डों के तटीकरण को लेकर मॉडल स्टडी के कार्य के लिए केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र पुणे की मदद लेगा। इस कार्य पर करीब 32 लाख रुपये व्यय होंगे। विभाग ने राजस्व विभाग के प्रधान सचिव को यह धनराशि मुहैया कराने की डिमांड भेजी है, जल्द ही पैसा स्वीकृत करा के काम को आगे बढ़ाया जाएगा। अगले तीन महीने के भीतर परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके उपरांत करीब 150 करोड़ रुपये की इस परियोजना को स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल आयोग को भेजा जाएगा।

समयबद्ध होगा कार्य, सिंचाई कूहलों का भी होगा बचाव

सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग की स्वीकृति मिलते ही परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए समयबद्ध कार्य किया जाएगा। इससे धर्मशाला के अंतर्गत बड़े क्षेत्रफल में भूमि का बाढ़ से बचाव होगा और लोग सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे। तटीकरण से क्षेत्र में बहने वाली सिंचाई कूहलों को भी बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। इसके उपरांत खड्डों के किनारों का सुंदरीकरण कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस वजह से महत्वपूर्ण है ये परियोजना

गौरतलब है कि धर्मशाला क्षेत्र में बहने वाली तीन मुख्य खड्डों चरान, मांझी और मनूनी में बरसात में बाढ़ के कारण उपजाऊ भूमि का कटाव व अन्य जान-माल का नुकसान होता है।धर्मशाला क्षेत्र में चरान खड्ड की कुल लम्बाई 9 कि.मी है तथा इसके अंतर्गत हर वर्ष 350 हैक्टेयर भूमि को बाढ़ से नुकसान पहुँचता है। इस कारण हर वर्ष लगभग 7 करोड रुपये का नुकसान होता है।

वहीं मांझी खड्ड जिसकी कुल लम्बाई 16 कि.मी है तथा इसके अंतर्गत बाढ़ से हर वर्ष 500 हैक्टेयर भूमि को नुकसान पहुँचता है। जिस कारण हर वर्ष लगभग 10 करोड़ रुपये की हानि होती है। मनूनी खड्ड की कुल लम्बाई 12 कि.मी है तथा इसके अंतर्गत बाढ़ से हर वर्ष 450 हैक्टेयर भूमि का कटाव है तथा हर वर्ष करीब 8 करोड रुपये का नुक्सान होता है।इन खड्डों के तटीकरण होने से हर वर्ष लगभग 1300 हैक्टेयर भूमि का कटाव रोका जा सकेगा तथा सालाना लगभग 25 करोड रूपये की धनराशि के नुकसान को बचाया जा सकेगा।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD