Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ZEE5 ने दिलजीत दोसांझ और सरगुन मेहता अभिनीत 'बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने' के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की

ZEE5, Babe Bhangra Paunde Ne, Diljit Dosanjh, Sargun Mehta, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

29 Dec 2022

Last updated on: Dec 29, 2022, 00:00 IST

ZEE5, भारत का सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जिस पर पंजाबी जगत की आकर्षक और मनोरंजक फिल्में पेश की हैं। हाल ही अपनी लाइब्रेरी में पंजाब की धमाकेदार जोड़ी दिलजीत दोसांझ और सरगुन मेहता की कॉमेडी-रोमांस ड्रामा हिट फिल्म - "बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने" पेश करने जा रहे हैं। फिल्म तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक अमीर जीवन जीने के मिशन पर हैं। "बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने" 6 जनवरी 2023 से दर्शकों के लिए ZEE5 स्ट्रीम करेगी।

स्टोरीटाइम प्रोडक्शंस के साथ ठिंड मोशन फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित फिल्म बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने, जिसका निर्देशन अमरजीत सिंह सरों द्वारा किया गया है, किरदार जग्गी [दिलजीत दोसांझ] और उसके दो दोस्तों की कहानी है, जो अमीर बनने के अनोखे जुगाड़ लगाने की तरकीबें बनाते दिखाई देते हैं। 

अचानक उन्हें एक बुज़ुर्ग बीमा पॉलिसी के बारे में पता चलता है जिसके लिए वो कानूनी रूप से एक वृद्धाश्रम से वृद्ध व्यक्ति इकबाल को गोद लेते हैं जिसे उसके बच्चों ने छोड़ दिया और बहुत बीमार है। कहानी तब पलट जाती है जब इक़बाल की तबियत ठीक होने लगती है और जग्गी की तरकीब नाकाम होती नज़र आती है।

बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने को दर्शकों द्वारा सिनेमा घरों में बहुत प्रशंसा मिली थी जिसके लिए इसे 7.4 की आईएमडीबी की शानदार रेटिंग मिली थी। बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के साथ, बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने ZEE5 पर भी दर्शकों को गुदगुदाने के लिए 190+ देशों में स्ट्रीम करेगी।डिजिटल प्रेमियर पर  ZEE5 इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, मनीष कालरा कहते हैं, “मुझे खुशी है कि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म - बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने को हमारे कंटेंट पोर्टफोलियो में जोड़ा गया है। 

फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और हमें यकीन है ZEE5 पर भी इसे दर्शकों द्वारा प्रशंसा मिलेगी। मैं आशा करता हूँ कि दिलजीत और पूरी कास्ट के शानदार प्रदर्शन के साथ, यह फैमिली एंटरटेनर निश्चित रूप से सफल होगी। पंजाबी सिनेमा दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है और स्थानीय भाषाओं में कंटेंट की मांग बढ़ रही है। हम नई फिल्मों को पेश कर के अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में गर्व महसूस करते हैं।

निर्माता - दलजीत ठिंड कहते हैं, ''बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने में कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का सही मिश्रण है। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब सराहा है और मैं ZEE5 पर फिल्म की दूसरी पारी के लिए उत्साहित हूँ। यह फिल्म 190+ देशों के दर्शकों तक मंच के माध्यम से पहुंचेगी और मुझे अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद है।"

अभिनेता - निर्माता दिलजीत दोसांझ कहते हैं, ''बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि मैंने इस फिल्म का निर्माण और अभिनय किया है जिसमें सरगुन मेहता के साथ काम कर के मुझे बहुत ख़ुशी महसूस हुई। फिल्म एक मजेदार, पारिवारिक मनोरंजन से भरी है जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। ZEE5 पर फिल्म का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होने के साथ, हमारी फिल्म को पहले से भी ज़्यादा  वर्ल्डवाइड पहुंच मिलेगी, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ। 

सिनेमाघरों में इसकी सफलता के बाद, मैं इस मंच पर बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा इसे देखने का इंतजार कर रहा हूँ।अभिनेता सरगुन मेहता ने प्रीमियर पर अपने विचार साझे किए, "मुझे बहुत खुशी है कि हर भूमिका के साथ मुझे कुछ अलग करने का मौका मिलता है और 'बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने' के द्वारा मुझे एक और अवसर मिला। 

फिल्म एक खूबसूरत और कॉमेडी ट्विस्ट के साथ दिल को छू लेने वाली कहानी बयान करती है। दिलजीत के साथ यह मेरी पहली फिल्म है और उनके साथ फिल्म की शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा। सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, मैं ZEE5 पर फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूँ।”

6 जनवरी 2023 को ZEE5 पर विशेष रूप से स्ट्रीमिंग देखें 'बाब्बे भंगड़ा पौंदे ने'

 

Tags: ZEE5 , Babe Bhangra Paunde Ne , Diljit Dosanjh , Sargun Mehta , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD