Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

एमआई केप टाउन ने एसए20 के पहले सीजन के लिए जैकब ओरम को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, MI Cape Town, Jacob Oram, SA20, SA20 League
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केपटाउन , 28 Dec 2022

Last updated on: Dec 28, 2022, 00:00 IST

एमआई केप टाउन ने बुधवार को घोषणा की है कि उन्होंने एसए20 लीग के शुरूआती सीजन से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर जैकब ओरम को टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में अनुबंधित किया है। ओरम ने 2001 से 2012 तक 33 टेस्ट, 160 वनडे और 36 टी20 में तेज गेंदबाजी आलराउंडर के रूप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। 

वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेले थे। 2013 में उनका अंतिम सीजन मुंबई इंडियंस के साथ था, जब टीम ने उस सीजन में ट्रॉफी जीती। इसके बाद ओरम ने 2014 में 'न्यूजीलैंड ए' टीम के साथ कोचिंग की ओर रुख किया। वह हाल ही में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के सहायक कोच थे और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अनुभव के साथ, साइमन कैटिच (मुख्य कोच), हाशिम अमला (बल्लेबाजी कोच), जेम्स पैमेंट (फील्डिंग कोच) और रॉबिन पीटरसन (टीम मैनेजर) की एमआई केप टाउन कोचिंग टीम में शामिल हुए।

एमआई केपटाउन की कप्तानी अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान करेंगे। जोफ्रा आर्चर, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ-साथ कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस और रॉसी वैन डेर डुसेन का एक स्थानीय दक्षिण अफ्रीकी कोर है। 

वे केप टाउन में अपने घरेलू मैदान पर पार्ल रॉयल्स के खिलाफ 10 जनवरी को एसए20 के शुरूआती मैच में भी खेलेंगे। एसए20 लीग, जिसमें 33 मैच शामिल हैं, जो 11 फरवरी तक चलेगी, जिसका फाइनल जोहान्सबर्ग के वांडर्स में खेला जाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , MI Cape Town , Jacob Oram , SA20 , SA20 League

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD