Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग : एचएस प्रणय चार साल बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर पहुंचे

Sports News, Badminton, Badminton Player, BWF World Rankings, HS Prannoy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Dec 2022

Last updated on: Dec 27, 2022, 00:00 IST

शीर्ष भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने लगभग चार साल के बाद मंगलवार को जारी ताजा पुरुष एकल बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर पहुंचने के लिए एक पायदान की छलांग लगाई। 15 जनवरी, 2018 को जारी रैंकिंग में प्रणय थोड़े समय के लिए विश्व नंबर 8 रहे थे। 

उन्होंने हाल ही में पिछले सप्ताह की रैंकिंग में नौवां स्थान प्राप्त करने के बाद शीर्ष 10 में प्रवेश किया था। 30 वर्षीय प्रणय 2022 में अच्छे फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरूआत में भारत की पहली बार थॉमस कप जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, क्वार्टर फाइनल में मलेशिया और सेमीफाइनल में डेनमार्क के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

बमिर्ंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम का हिस्सा होने के अलावा, प्रणय व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी शानदार फॉर्म में रहे हैं। इस भारतीय ने 2022 में सात क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और स्विस ओपन फाइनल में जगह बनाई। 

प्रणय की जीत में कुछ बड़ी उलटफेर वाली जीतें शामिल थीं, जिनमें से दो मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और दुनिया के नंबर 1 विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ थीं। हालांकि, वह एकल रैंकिंग में दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने रहे, क्योंकि लक्ष्य सेन अपने विश्व नंबर 7 स्थान पर बने हुए हैं। पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत नई रैंकिंग में 12वें स्थान पर हैं। 

महिला एकल में, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु एक स्थान गंवाकर सातवें स्थान पर खिसक गई हैं जबकि साइना नेहवाल दो पायदान चढ़कर 31वें स्थान पर पहुंच गई हैं और वर्तमान में जूनियर हमवतन मालविका बंसोड़ (वल्र्ड नंबर 30) और आकर्षि कश्यप (वल्र्ड नंबर 32) के बीच हैं।

इस बीच, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है, जो करियर का सर्वश्रेष्ठ अंक है, जबकि एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला तीन पायदान की बढ़त के साथ 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। महिला युगल में, राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली एक स्थान की बढ़त के साथ विश्व में 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 

उनके वरिष्ठ साथी अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी चार पायदान नीचे खिसक कर 28वें स्थान पर हैं। मिश्रित युगल में, ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो दुनिया की 18वें नंबर की टीम है, जो भारत की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीम है।

 

Tags: Sports News , Badminton , Badminton Player , BWF World Rankings , HS Prannoy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD