Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयुक्त सचिव ने पंचायत परगाल्ता में उचित मूल्य की दुकान का दौरा किया

Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Har ghar Tiranga, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Kashmir Valley
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 26 Dec 2022

Last updated on: Dec 26, 2022, 00:00 IST

‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के समारोह के तहत, आयुक्त सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग जुबैर अहमद ने आज यहां तहसील जम्मू में पंचायत परगालता में उचित मूल्य की दुकान का दौरा किया।उनके साथ डॉ. नसीम जावेद चैधरी, निदेशक, एफसीएस एंड सीए, जम्मू और सोनम वर्मा, सहायक निदेशक, एफसीएस एंड सीए जम्मू ग्रामीण-प् भी थे।

दौरे के दौरान, आयुक्त सचिव ने राशन वितरण हेतु आधार आधारित पीओएस मशीनों के उपयोग पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए उचित मूल्य की दुकान के कामकाज का आकलन किया।जुबैर अहमद ने दुकान पर मौजूदा बुनियादी ढांचे, खाद्यान्न की गुणवत्ता, दर और खाद्यान्न के पैमाने, शिकायत निवारण तंत्र और लाभार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की भी गहन जांच की।

उन्होंने मौके पर ही लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें पीडीएस संचालन में पारदर्शिता लाने के लिए विभाग द्वारा शुरू किए गए विभिन्न तकनीकी हस्तक्षेपों से अवगत कराया। रहमत अली बीडीसी अध्यक्ष और पीआरआई सदस्य भी मौके पर मौजूद थे।

एफपीएस की दृश्यता में उल्लेखनीय वृद्धि, लाभार्थियों के संवेदीकरण और पीडीएस संचालन, ओएनओआरसी, पीएम-जीकेएवाई योजना की समग्र समझ हासिल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उचित मूल्य की दुकानों का दौरा करने हेतु विभाग द्वारा की गई पहल के तहत यह दौरा किया गया था। पंचायत के सरपंच व पंच सहित उपस्थित हितग्राहियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।

 

Tags: Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Har ghar Tiranga , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Kashmir Valley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD