Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कुलतार सिंह संधवां द्वारा खेल के क्षेत्र में देश का नाम रौशन करने के लिए खिलाडिय़ों को दृढ़ इरादे के साथ मेहनत करने का आह्वान

श्री हजूर साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी हॉकी टूर्नामैंट में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Nanded, Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नांदेड़ (महाराष्ट्र) , 25 Dec 2022

Last updated on: Dec 25, 2022, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने खेल के क्षेत्र में देश का नाम रौशन करने के लिए खिलाडिय़ों को दृढ़ इरादे से मेहनत करने का न्योता दिया है। श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) में 49वें ऑल इंडिया श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी हॉकी टूर्नामैंट में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर अपने संबोधन में स. संधवां ने कहा कि किसी भी देश के लोगों की ताकत और तंदरुस्ती का अंदाज़ा उसके खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से लगाया जा सकता है। 

इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों की हौसला अफज़़ायी करते हुए कहा कि खेल के साथ जुड़े रहना आज के समय की मुख्य आवश्यकता है।पंजाब में खेल की स्थिति का जि़क्र करते हुए विधान सभा स्पीकर ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेल संस्कृति पैदा करने और खेल के क्षेत्र में पंजाब को फिर से अग्रणी राज्य बनाने के लिए सक्रियता आरंभ की हुई है। 

स. संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों की ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल, खिलाडिय़ों को उनकी छिपी हुई प्रतिभा को प्रकट करने का उपयुक्त मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि उभरते हुए खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना आज के समय की मुख्य आवश्यकता है और पंजाब सरकार अधिक से अधिक काबिल खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए प्रयास कर रही है, जिससे पंजाब अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भारतीय दल में अधिक से अधिक खिलाड़ी योगदान दे सकें। 

स. संधवां ने कहा कि पंजाब में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार उनकी क्षमता का लाभ उठाने और उनको अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेने और बढिय़ा प्रदर्शन करने के योग्य बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब पंजाब में खिलाडिय़ों को अति-आधुनिक बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिससे खिलाड़ी अपना बढिय़ा प्रदर्शन दिखा सकें और देश का नाम ऊँचा कर सकें।इस दौरान उन्होंने श्री हजूर साहिब में साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित एक सभा में भी हिस्सा लिया और उनको श्रद्धाँजलि अर्पित की।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Nanded , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD