Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा 'वीरता और विकास की गाथा' विषय पर चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

Central Bureau of Communication, Veerta Aur Vikas Ki Gatha, DC Fatehgarh Sahib, Parneet Shergill, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 25 Dec 2022

Last updated on: Dec 25, 2022, 00:00 IST

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) जालंधर द्वारा स्थानीय अंबेडकर भवन में चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी - 'वीरता और विकास की गाथा' के शीर्षक तहत आयोजित की जा रही है।जनहित के लिए लागू केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जनसाधारण को अवगत करवाने की सोच व 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और गौरव की गाथा को जनसाधारण तक पहुंचाने की सोच से यह प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। 

इस प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ मुख्यातिथि जिलाधीश परनीत शेरगिल और अतिरिक्त जिलाधीश अनुप्रीता जौहल ने किया। इस दौरान एसडीएम फतेहगढ़ साहिब हरप्रीत सिंह अटवाल और तहसीलदार बादलदीन भी मौजूद रहे।इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधीश द्वारा प्रदर्शनी लगाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के प्रयासों की सराहना की गई । 

उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को प्रदर्शित करने वाली ऐसी प्रदर्शनियां युवा पीढ़ी को हमारे सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों के वीरतापूर्ण कार्यों से अवगत करवाती है, जोकि समय की मांग हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सर्वांगीण विकास और जिले में लागू केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं को इन्फोग्राफिक्स द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें फतेहगढ़ साहिब में लागू की गई केंद्रीय योजनाओं और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से संबंधित तस्वीरें शामिल की गई हैं। 1971 के इस ऐतिहासिक युद्ध के दौरान एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हुआ था । 

यह वह युद्ध था जिसमें सेना, वायु सेना और नौसेना सहित सीमा सुरक्षा बल के साथ साथ भारतीय सशस्त्र बलों ने उच्चतम स्तरीय व्यावसायिकता, दृढ़ विश्वास और रणनीतिक योजना के साथ समकालिक प्रयास का एक शानदार उदाहरण पेश किया। इस वर्ष, भारत इस युद्ध का 51वां विजय दिवस मना रहा है।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने कहा कि प्रदर्शनी लोगों को यह समझने में मदद करेगी कि हमारा देश विभिन्न स्तरों पर कैसे प्रगति कर रहा है और महिला सशक्तिकरण सहित जन साधारण को लाभान्वित करने के लिए सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान कर रहा है। 

भारत के गौरवशाली इतिहास के संरक्षण, भारतीय विरासत की वापसी, डिजिटल लेन-देन, मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन की उपलब्धियों, दूर-दराज के करोड़ों घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने में हर घर जल मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं और उपलब्धियों का वर्णन करने वाले फोटो पैनल भी प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किए गए हैं। 

 

Tags: Central Bureau of Communication , Veerta Aur Vikas Ki Gatha , DC Fatehgarh Sahib , Parneet Shergill , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD